परमेश्वर प्रगट हुए- नये नियम की एक यात्रा भाग 4 - प्रकाशित वाक्य, अंतिम सीमाSample

क्लेश और विजय
जब मसीह बुराई को हमेशा के लिए पराजित करने की तैयारी करते हैं तब भलाई और बुराई के बीच की लड़ाई एक भंयकर रूप धारण कर लेती है।
महाक्लेश
“दो तिहाई मार डाली जाएगी और बची हुई तिहाई उस में बनी रहेगी।” (जकर्याह 13:8)। क्लेश भी कई प्रकार के हैं (मत्ती 24:9) सारे संसार भर में परमेश्वर के लोगों के लिए क्लेश व तकलीफें बढ़ती ही जा रही हैं। (प्रकाशित वाक्य 12:17)
प्रकाशित वाक्य में यूहन्ना इसे क्रोध या विनाश कहकर सम्बोधित करता है। भविष्यवाणियों की पुस्तकों और प्रेरितों की पत्रियों में इन्हें निम्न नामों से सम्बोधित किया गया हैः
· ऐसा क्लेश पहले कभी नहीं देखा गया
· याकूब की पीड़ा
· क्रोध का दिन
· परमेश्वर का दिन
· महाक्लेश
पहला भाग (प्रकाशितवाक्य 8:1क)
7वीं मुहर खोली जाती है और 6तुरहियां फूँकी जाती है। इसकी समयावधी 42 माह की है (प्रकाशितवाक्य11:2)।
इस दौरानः
· धरती पर चारों ओर विनाश होता है
· दो गवाह प्रचार करते, मरते और उठ खड़े होते हैं।
दूसरा भाग (प्रकाशितवाक्य11-18)
इस भाग का समय भी बयालिस महीने है- जिसका हवाला प्रकाशितवाक्य 13:5में दिया गया है। स्वर्ग और पृथ्वी पर निम्नलिखित चिन्ह प्रगट होते हैंः
144000 इस्राएलियों को चुना जाता है,और वे बाद में इस्राएल के सिय्योन पर्वत पर यीशु के साथ प्रगट होते हैं।
· उद्धार पाए हुए लोग कांच के समुद्र पर स्वर्ग में गा रहे हैं
· पृथ्वी पर मसीही विरोधी शासन कर रहा है
· पृथ्वी पर इस्राएल को शुद्ध किया जाता है
· पृथ्वी पर मसीह का दूसरा आगमन
अध्याय 12 में एक के बाद एक महिला,सर्प और बच्चे के एक परिदृश्य को शामिल किया गया है,जो एक लम्बे समय तक क्रमशः इस्राएल,शैतान और यीशु के रूप में दिखाई देते हैं।
ऐसा प्रतीत होता है कि सर्वाधिक धर्मी लोग (रैप्चर के द्वारा) क्रोध से बच जाते हैं जिसमें निम्न चीज़ें शामिल हैंः
· 7 आपदाएं
· बाबुल अर्थात सबसे बड़ी वैश्या का पतन। वह कौन है?यदि पुराने नियम में इस्राएल सबसे बड़ी वैश्या है तो क्या नये नियम में वह वैश्या कलीसिया है?या यह धर्मों या धार्मिक संगठनों का विरोध कर रहा है?प्रेरणा!! यदि मुख्यालय रोम है,तो यह प्रारम्भिक कलीसिया का मुख्यालय है!!!
· अर्मागिद्दोन की लड़ाई के लिए राजाओं को एकत्र होना (यह दूसरी सबसे बड़ी लड़ाई है। पहली लड़ाई यीशु मसीह के पहले आगमन के समय में हुई थी। तीसरी लड़ाई मसीह के सहस्राब्दी शासन के अंत में होगी।
· मसीही विरोधी को (दानिय्येल, जकर्याह,2 थिस्लुनिकियों औरप्रकाशित वाक्यकी पुस्तक में) छोटे सींग,भंयकर राजा,चालबाज़,आने वाला राजकुमार,बेकार चरवाहा,अधर्मी पुरूष,विनाशकारी जन और पशु के रूप में संदर्भित किया गया है।
सहस्राब्दि शासन (प्रकाशितवाक्य 20 क)
“पहले पुनरूत्थान” का पहला चरण प्रगट होता है (प्रकाशितवाक्य20 )। पृथ्वी पर मसीह के शासन काल का प्रारम्भ बड़े जश्न अर्थात विवाह के भोज के साथ प्रारम्भ होता है। मसीह शहीदों और संतों के साथ धरती पर शासन करते हैं। उस शासन की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैंः
· शैतान का 1000 वर्षों के लिए बांधा जाना -प्रकाशितवाक्य20
· तम्बुओं का पर्व – जकर्याह 14:16-17
· इस्राएल 1000 वर्षों के लिएआज्ञाकारी - यिर्मयाह 31:33
· लोगों की दीर्घ आयु जीवन जीते हैं - यशायाह 11
· इस्राएल जाति जाति में प्रचार करता है- यशायाह 49 :6, 42:6
· शान्ति का शासन-उदाहरण,सिंह और मेम्ना एक साथ सो सकते हैं- यशायाह 11
अंतिम महायुद्ध (प्रकाशित वाक्य 20 ख)
शैतान,थोड़ी देर के लिए रिहा किया जाता है,वह अंतिम महायुद्ध में बड़ी संख्या में सारी शक्तियों को इकट्ठा करके अपना रोष व्यक्त करता हैं। इस युद्ध में मागोग देश का राजा,गोग भी शामिल होता है-प्रकाशितवाक्य 20:7-10 । यहेजकेल 38:39में भी गोग और मागोग के बारे में भविष्यद्वाणी की गयी है, इस समय पर परमेश्वर के लोग सुरक्षित रहते हैं। परमेश्वर के शत्रुओं को अग्नि के द्वारा नाश होता है।
न्याय (प्रकाशित वाक्य 20ख)
हर युग के लोग,न्याय का सामना करते हैं,इस दौरान परमेश्वर घोषणा करेगें कि किसे अनन्त जीवन और किसे अनन्त मृत्यु प्राप्त होगी। शैतान को सर्वदा के लिए आग की झील में डाल दिया जाता है।
नया युग (प्रकाशित वाक्य 21)
नये स्वर्ग और नयी पृथ्वी का भव्य उदघाटन होता है और सतं मसीह के साथ राज्य करते हैं।
जबकि मसीह का शासन सिद्धता के साथ आरम्भ होता है,तो हम इस दुनिया में,आज चाहे जहां कहीं भी हों,उस वातावरण का अनुकरण करने के लिए क्या कर सकते हैं?
About this Plan

संसार का अन्त कैसे होगा? भविष्य कैसा होने जा रहा है? बाइबल की सबसे रहस्यमय मानी जाने वाली पुस्तक, जिसे भविष्य के दृष्टिकोण से सबसे स्पष्ट माना जाता है,प्रकाशितवाक्य की पुस्तक है। यदि हम विभाजित व पदभ्रष्ट करने वाले विचारों में न फंसे तो, इसमें एक योजना को सरल और स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है।
More
Related Plans

The God of Times and Seasons

Prayer: From Natural to Supernatural

A Thrill of Hope

Essentials for the New Year

Waiting for (Christ)mas

In Every Season: Trusting God in Life’s Transitions

Kingdom Marriages: A 5-Day Plan to Build a Christ-Centered Relationship

Washed by the Word (New Testament)

And He Shall Be Called: Advent Devotionals, Week 4
