YouVersion Logo
Search Icon

1 कुरन्‍थियों 15

15
ईसु मसी को फिर सै जी उठनो
1भईयौ और बहनौ, मैं तुमकै याद दिब्बानो चाँहौ हौं कै जो अच्‍छी खबर मैंनै तुमरे बीच मै पैले सुनाई ही। जिसकै तुम मानौ हौ और जिसमै तुम चलौ हौ। 2अगर तुम बा अच्‍छी खबर कै पूरे बिसवास के संग थामे रैहओगे तौ जो अच्‍छी खबर मैंनै सुनाई ही बाई सै तुमकै मुक्‍ति मिलैगी, ना तौ तुमरो बिसवास कन्‍नो बेकार है।
3जो सबसै खास बात मैंकै मिली ही, बौई मैंनै सबसै पैले तुमकै बताई, जैसो पबित्‍तर सास्तर मै लिखो है, मसी हमरे पापौं के ताँई मरो, 4#मत्‍ती 12:40; चेलौ 2:24–32और बाकै दफनाओ गओ, और पबित्‍तर सास्तर के अनुसार तीसरे दिन जी उठो। 5#लूका 24:34; मत्‍ती 28:16,17; मरकु 16:14; लूका 24:36; यहून 20:19और तबई बौ पतरस कै दिखाई दओ और बाद मै बारैह भेजे भए चेलौ कै दिखाई दओ। 6और बाके बाद पाँच सौ सै बी जादा बिसवासी लोगौ कै एक संगई दिखाई दओ, और उनमै सै भौस्से लोग आज बी जिन्‍दे हैं, पर कुछ मर गए हैं। 7इसके बाद ईसु, याकूब कै दिखाई दओ, और बाद मै सिगरे भेजे भए चेलौ कै बी दिखाई दओ। 8#चेलौ 9:3–6और सबई के बाद बानै मैंकै बी दरसन दओ। मैं भेजो भओ चेला सबई के हाँई ना पर अगलई तरीका सै बनो। 9#चेलौ 8:3कैसेकै मैं भेजे भए चेलौ मै सबई सै छोटो हौं, पर भेजो भओ चेला बन्‍नै के लायक ना हौं, कैसेकै मैंनै परमेसर के बिसवासिऔ की मंडली के लोगौ कै सताओ हो। 10पर मैं जो कुछ बी हौं, बौ परमेसर की किरपा सै हौं। बाकी किरपा जो मेरे ऊपर भई, बौ बेकार ना गई। पर मैंनै सबई सै जादा मैहनत करी, तौबी जौ मेरी ओर सै ना पर परमेसर की किरपा सै भओ, जो मेरे ऊपर ही। 11खैर, चाँहे मैं या फिर बे हौं, हम जौई परचार करै हैं, और तुमनै जाई मै बिसवास करो है।
मरे भएऔं को जिन्‍दो होनो
12अब अगर मसी के बारे मै जौ अच्‍छी खबर सुनाई जावै है कै बौ मरे भएऔं मै सै जिन्‍दो करो गओ, तौ फिर तुम्मै सै कुछ लोग ऐंसो काए कैबै हैं कै मरनै के बाद फिर सै जिन्‍दो कोई ना हो सकै है? 13अगर मरनै के बाद फिर सै जिन्‍दो होनो ना होतो, तौ फिर मरनै के बाद मसी बी ना जिन्‍दो करो गओ। 14और अगर मसी जिन्‍दो ना करो गओ, तौ हमरो परचार कन्‍नो और तुमरो बिसवास कन्‍नो बी बेकार है। 15तब हम परमेसर के बारे मै झूँटे गभा ठैरे, कैसेकै हमनै परमेसर के बारे मै गभाई दई कै बानै ईसु कै जिन्‍दो करो। अगर मरे भए लोगौ कै जिन्‍दो ना करो है तौ फिर मसी ईसु बी जिन्‍दो ना करो गओ। 16कैसेकै अगर मरे भए जिन्‍दे ना करे जावै हैं, तौ मसी बी जिन्‍दो ना करो गओ। 17और अगर मसी कै फिर सै जिन्‍दो ना करो गओ है, तौ फिर तुमरो बिसवास बी बेकार है। और अबी तक तुम अपने पापौं मै हौ। 18अगर ऐंसी बात है तौ फिर बे लोग जो मसी मै बिसवास करते भए मर गए, बे बी नास भए। 19अगर हम बस जाई जिन्‍दगी के ताँई मसी सै उमीद रक्‍खै हैं, तौ हमरी हालत सबई आदमिऔ सै बी जादा दुख बारी है।
20पर जौ बात सच्‍ची है कै मसी मरे भएऔं मै सै जिन्‍दो करो गओ; जो लोग मर गए उनमै मसी कै सबसै पैले जिन्दो करो, जौ बा बात कै दिखाबै है कै मरे भए लोग बी जिन्‍दे हो जांगे। 21कैसेकै जैसे एक आदमी दुआरा मौत आई, बैसेई एक आदमी दुआरा मरे भएऔं मै सै फिर सै जिन्‍दो होनो भओ। 22कैसेकै हम सबई आदम सै हैं और मौत हमकै बाई सै मिली है, और बैसेई मसी के दुआरा सबई कै फिर सै जिन्‍दो करो जागो। 23पर सिगरे लोग बारी बारी सै जिन्‍दे करे जांगे, सबसै पैले मसी कै जिन्दो करो, और जब मसी फिर सै आगो तौ बे जिन्‍दे हो जांगे जो बाके हैं। 24जब मसी सबई सासकौं, अधकारिऔं और हर तरै की बुराई की सकतिऔं कै मिटानै के बाद राज कै पिता परमेसर के हात मै सौंप देगो जाके बाद अन्‍त आ जागो। 25कैसेकै जब तक परमेसर मसी के #15:25 दुसमनौ, हिंया दुसमन सब्द सैतान, दुसट आत्‍मा और मौत कै कैओ गओ है।दुसमनौ कै बाके पाँऐ के नीचे ना लाऐ, तब तक मसी को राज कन्‍नो जरूरी है। 26सबसै आखरी दुसमन जिसको नास करो जागो, बौ मौत है। 27कैसेकै पबित्‍तर सास्तर मै लिखो है कै “परमेसर नै सबई कुछ बाके पाँऐ के नीचे कर दओ है।” जिसनै सबई कुछ मसी के पाँऐ के नीचे करो, तौ बौ खुद बामै ना है। 28जब सब कुछ मसी के हक मै कर दओ जागो, तौ लौंड़ा बी खुद बा परमेसर के हक मै हो जागो। जिसनै सबई कुछ बाके हक मै करो हो जिस्सै कै सबई के ऊपर परमेसर को राज होए।
29ना तौ जो लोग मरे भएऔं के ताँई जल संस्कार लेबै हैं, तौ उनौनै जल संस्कार काए लओ है? अगर मरे भए फिर सै जिन्‍दे होवैई ना हैं, तौ फिर बे उनके ताँई जल संस्कार काए लेबै हैं।
30और हम बी हर बखत खतरा काए मोल लेबै हैं? 31हे भईयौ, मैं हमरे परभु ईसु मसी मै तुमरे बारे मै गर्ब करौ हौं कै मैं रोज मौत को सामनो करौ हौं। 32अगर मैं आम आदमी के हाँई इफिसुस के लोगौ सै लड़ौं जो जंगली जनाबरौ के हाँई हैं, तौ मैंकै का फाएदा भओ? जब मरे भए जिन्‍दे करेई ना जांगे, तौ आऔ और खाऔ-पिऔ, कैसेकै आज ना तौ कल मरनोई है। 33धोको ना खाऔ, “बुरी संगत अच्‍छे सौभाब कै बिगाड़ देवै है।” 34होस मै आकै सई तरीका सै सोचौ, और पाप कन्‍नो छोड़ौ। कैसेकै तुम्मै सै कुछ ऐंसे हैं, जो परमेसर के बारे मै कुछ बी ना जानै हैं। मैं जौ सबई इसताँई कैरओ हौं कै तुमकै सरम आय।
35मगर कोई बी ऐंसो पूँछै कै, “मरे भए कैसे जिन्‍दे करे जावै हैं? और बे कैसो सरीर लेकै जी उठै हैं।” 36ऐ मूरख तू ना जानै है, जो कुछ तू खेत मै बोबै है, जब तक बौ मर ना जावै है, तब तक फिर सै जिन्‍दो ना होवै है। 37और अगर जौ बोनै को सबाल है, तौ जो पौधा बढ़नो है, तू बा हरे-भरे पौधा कै धरती मै ना बोबै है। बस बीज बोबै है, चाँहे गैहूं को हो और या कुछ और चीज को। 38पर परमेसर अपनी मरजी सै जैसो चाँहबै है, बा बीज कै बैसोई रूप देवै है। हर बीज को अपनो एक सरीर है। 39सिगरे सरीर एक जैसे ना हैं, आदमी को सरीर अगल तरै को, जनाबरौ को सरीर अगल तरै को, पंछिऔ को सरीर अगल तरै को, और मच्‍छिऔं को सरीर अगल तरै को है। 40सुरग मै रैहनै बारौ को सरीर अगल तरै को है और धरती मै रैहनै बारौ को सरीर अगल तरै को है, पर सुरग के सरीर की महिमा अगल है और धरती के सरीर की महिमा अगल है। 41सूरज की महिमा, चाँद की महिमा, और तारौं की महिमा सबई अगल अगल होवै है। एक तारे की महिमा दूसरे तारे की महिमा सै अगल होवै है।
42बैसेई मरे भएऔं को फिर सै जिन्‍दो होनो ऐंसोई है, नास होनै बारो सरीर बोओ जावै है, और नास ना होनै बारो सरीर जिन्‍दो हो जावै है जो कबी नास ना होवै है। 43जो सरीर धरती मै दफनाओ गओ, बौ बेजती बारो और कमजोर हो, पर जो सरीर फिर जी उठो है, बौ सकतिसाली है। 44जिस सरीर कै दफनाओ गओ, बौ जा धरती को है, पर जो फिर सै जिन्‍दो करो गओ है, बौ आत्‍मिक सरीर है।
अगर धरती को सरीर है तौ आत्‍मिक सरीर बी है। 45पबित्‍तर सास्तर मै लिखो है, “पैलो आदमी आदम एक जिन्‍दो आदमी बनो, पर आखरी आदम जो मसी है बौ जिन्‍दगी दैनै बारो आत्‍मा है।” 46पैलो धरती को हो, आत्‍मिक ना हो पर बाद मै आत्‍मिक आओ। 47पैलो आदमी धरती की मट्‍टी सै बनाओ पर दूसरो आदमी मसी सुरग सै आओ। 48जैसो बौ आदमी मट्‍टी सै बनाओ हो, बाईके हाँई धरती के लोग हैं। और जैसो बौ आदमी सुरग को है, बैसेई बाके हाँई सुरग के लोग हैं। 49जैसो हमनै मट्‍टी सै बनो भओ आदमी को रूप पाओ। बैसेई जो सुरग सै आओ हम बाको रूप बी पांगे।
50हे भईयौ और बहनौ, मैं तुमकै जौ बोल रओ हौं कै, जा धरती को सरीर और खून परमेसर के राज के हकदार ना हो सकै हैं, और नास होनै बारी चीज, ना नास होनै बारी चीज के हकदार ना हो सकै हैं। 51#1 थिस 4:15–17सुनौ, मैं तुमकै एक छिपी भई बात कैरओ हौं कै, हम सबई मरंगे ना पर सबई बदल जांगे। 52और आखरी तुरही बजातेई हम नैकदम्मैई बदल जांगे, यानी पलभरमैई। कैसेकै जब तुरही बजैगी तबई मरे भए अमर हो कै फिर सै जिन्‍दे हो जांगे। 53कैसेकै ऐंसो जरूरी है कै, जौ नास होनै बारो सरीर, ना नास होनै बारे सरीर कै अपनाऐ, और मरनै बारो सरीर अमरता कै पैहरले। 54और जब जौ नास होनै बारो सरीर, नास ना होनै बारे सरीर कै पैहर लेगो, और जौ मरनै बारो सरीर अमरता कै पैहर लेगो, तौ तबई पबित्‍तर सास्तर की जौ लिखी भई बात पूरी होगी कै, “मौत को नास भओ, और जीत मिल गई।”
55“अरे मौत तेरी जीत कहाँ भई?
ओ मौत तेरो डंक कहाँ है?”
56मौत को डंक पाप है और पाप की सकति नियम है। 57पर हम अपने बा परमेसर को धन्‍नबाद देवै हैं, जो हमरे परभु ईसु मसी दुआरा हमकै जीतावै है।
58हे मेरे पियारे भईयौ और बहनौ, पक्‍के होकै खड़े रौह। परभु के काम मै हमेसा बढ़ते रौह, कैसेकै तुमकै पतो है कै जो काम परभु के ताँई करौ हौ बौ बेकार ना है।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in