YouVersion Logo
Search Icon

- नहेम्याह 10

10
1जिनोंरन ने छाप लगाई बे जे आंय: मतलब हकल्‍याह कौ मोंड़ा नहेम्‍याह जो अधिपति हतो, और सिदकिय्‍याह; 2सरायाह, अजर्याह, यिर्मयाह; 3पशहूर, अमर्याह, मल्‍किय्‍याह; 4हत्तूश, शबन्‍याह, मल्‍लूक; 5हारीम, मरेयोत, ओबद्याह; 6दानिय्‍येल, गिन्‍नतोन, बारूक; 7मशुल्‍लाम, अबिय्‍याह, मिय्‍यामीन; 8माज्‍याह, बिलगै और शमायाह: जे तौ याजक हते। 9लेवी जे हते: आजन्‍याह कौ मोंड़ा येशू, हेनादाद की संतान में सें बिन्‍नई और कदमीएल; 10और ऊके भईया शबन्‍याह, होदिय्‍याह, कलीता, पलायाह, हानान; 11मीका, रहोब, हशब्‍याह; 12जक्‍कूर, शेरेब्‍याह, शबन्‍याह। 13होदिय्‍याह, बानी और बनीन; 14फिन परजा के मुखिया जे हते: परोश, पहत्‍मोआब, एलाम, जत्तू, बानी; 15बुनी, अजगाद, बेबै; 16अदोनिय्‍याह, बिग्‍वै, आदीन; 17आतेर हिज़किय्‍याह, अज्‍जूर; 18होदिय्‍याह, हाशूम, बेसै; 19हारीफ, अनातोत, नोबै; 20मग्‍पीआश, मशुल्‍लाम, हेजीर; 21मशेजबेल, सादोक, यद्दू; 22पलत्‍याह, हानान, अनायाह; 23होशे, हनन्‍याह, हश्‍शूब; 24हल्‍लोहेश, पिल्‍हा, शोबेक, 25रहूम, हशब्‍ना, माशेयाह; 26अहिय्‍याह, हानान, आनान; 27मल्‍लूक, हारीम और बाना।
इस्राएलियन द्वारा कौल खाबो
28बाकी जनें जैसे याजक, लेवीय, द्वारपाल, गवईये, यहोवा परमेसुर के भवन के सेवक और जितेक यहोवा परमेसुर की ब्‍यवस्‍था मानबे के लाने देस देस के लोगों सें अलग भए हते, उन सबई ने अपनी बईयरों और उन मोंड़ा मोंड़ियों संगै जो समझबेवारे हते, 29अपने भईया रईसों सें मिलकें खुद हों ई स्राप और कौल के अधीन करो, कि हम यहोवा परमेसुर की ऊ ब्‍यवस्‍था पै चलहैं जो ऊके दास मूसा के द्वारा दई गई आय, और अपने पिरभु यहोवा परमेसुर के सब हुकम, नियम और बिधियां मानबे में चौकसी करहैं। 30और हम नें तौ अपनी मोंड़ियां ई देस के लोगों हों ब्‍याह दैंहैं, और नें अपने मोंड़ों के लाने उनकी मोंड़ियां ब्‍याह लैहैं। 31और जब ई देस के जनें बिश्राम दिन हों नांज और बिकाऊ बस्‍तन बेचबे हों ले आहैं तब हम उनसें नें तौ बिश्रामदिन हों नें कौनऊं पवित्तर दिन हों कछु लैहैं; और सातवें साल में धरती सें कोऊ पज नें लैहैं, और अपने अपने करजा की बसूली सोई छोड़ दैहैं।
32फिन हम लोगन ने ऐसो नियम बांध लओ जीसें हम औरन हों अपने यहोवा परमेसुर के भवन में उपासना के लाने हर साल एक एक तिहाई शेकेल (लगभग चार ग्राम चांदी) देने पड़है; 33मतलब भेंट की रोटी और रोज अन्‍नबलि और रोज होमबलि के लाने, और बिश्रामदिनन और नए चांद और त्‍योहारों के बलिदानों और पवित्तर भेंटों और इस्राएल के पापन की छिमा के लाने पापबलियों के लाने, मतलब अपने यहोवा परमेसुर के भवन के सबरे काम के लाने। 34फिन का याजक, का लेवीय, का आम लोग, हम सबई ने ई बात हों ठैराबे के लाने चिठियां डालीं, कि अपने पुरखन के घराने के अनसार हर साल ठैराए गए समयों पै लकड़िया की भेंट ब्‍यवस्‍था में लिखी भई बात के अनसार हम अपने यहोवा परमेसुर की बेदी पै जलाबे के लाने अपने यहोवा परमेसुर के भवन में लाओ करहें। 35हम अपनी अपनी धरती की पैली फसल और सब तरहां के बृक्षों के पैले फल हर साल यहोवा परमेसुर के भवन में ले आहें; 36और ब्‍यवस्‍था में लिखी भई बात के अनसार, अपने अपने पहिलौठे मोंड़ों और सबरे घरेलू पसुओं के पहलौठे हों अपने यहोवा परमेसुर के भवन में उन याजकन के लिगां लाओ करहें, जो हमाए यहोवा परमेसुर के भवन में सेवा टहल करत आंय। 37हम अपनो पैलो गूंथो भओ आटा, और अन्‍न‍बलि, और सब तरहां के पेड़ों के फल, और नओ दाखमधु और जैतून तेल, अपने यहोवा परमेसुर के भवन की कोठरियों में याजकों के लिगां, और अपनी अपनी जमीन की फसल कौ दसमांश लेवियों के लिगां लाओ करहें; कायसे बे लेवीय आंय, जो हमाई खेती के सबरे नगरों में दसमांश लेत आंय। 38जब जब लेवीय दसमांश लेबें, तब तब उनके संगै हारून की संतान कौ कोऊ याजक रओ करै; और लेवीय दसमांशों कौ दसमांश हमाए यहोवा परमेसुर के भवन की कोठरियों में मतलब गोदाम में पोंचाओ करहें। 39कायसे जिन कोठरियों में पवित्तर जागां के बासन और सेवा टहल करबेवारे याजक और चौकीदार और गवईये रैत आंय, उनमें इस्राएली और लेवीय, नांज, नए दाखमधु और जैतून तेल की दई गईं भेंटे पोंचाओ करहें। ई तरहां हम अपने यहोवा परमेसुर के भवन हों नें छोड़हैं।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for - नहेम्याह 10