YouVersion Logo
Search Icon

- नहेम्याह 11

11
यरूशलेम के रैबेवारे
1परजा के हाकम तौ यरूशलेम में रैत हते, और बाकी जनों ने जौ ठैराबे के लाने चिठियां डालीं, कि दस में सें एक मान्‍स यरूशलेम में, जो पवित्तर नगर आय, बस जाबें; और नौ मान्‍सन दूसरे नगरों में बसेें। 2जिनोंरन ने अपनी इच्‍छा सें यरूशलेम में रैबो चाहो उनोंरन हों लोगोें ने आर्सीबाद दओ।
3ऊ प्रान्‍त के खास खास मान्‍स जो यरूशलेम में रैत हते, बे जे आंय: परन्‍त यहूदा के नगरन में एक एक मान्‍स अपनी निजी जमीन में रैत हतो; मतलब इस्राएली, याजक, लेवीय, यहोवा परमेसुर के भवन के सेवक और सुलैमान के सेवकों की संतान। 4यरूशलेम में तौ कछु यहूदा और बिन्‍यामीन की संतान रैत हतीं। यहूदा के मोड़ों में सें तौ पेरेस के बंस कौ अतायाह जो उज्‍जिय्‍याह कौ मोंड़ा हतो, जो जकर्याह कौ मोंड़ा, जो अमर्याह कौ मोंड़ा, जो शपत्‍याह कौ मोंड़ा, जो महललेल कौ मोंड़ा हतो। 5मासेयाह जो बारूक कौ मोंड़ा हतो, जो कोलहोजे कौ मोंड़ा, जो हजायाह कौ मोंड़ा, जो अदायाह कौ मोंड़ा, जो योयारीब कौ मोंड़ा, जो जकर्याह कौ मोंड़ा और जो शीलोई कौ मोंड़ा हतो। 6पेरेस के बंस के जो यरूशलेम में रैत हते, बे सब मिलाकें चार सौ अड़सठ सूरवीर हते।
7बिन्‍यामीनियों में सें सल्‍लू जो मशुल्‍लाम कौ मोंड़ा हतो, जो योएद कौ मोंड़ा, जो पदायाह कौ मोंड़ा, जो कोलायाह कौ मोंड़ा, जो मासेयाह कौ मोंड़ा, जो इतीएह कौ मोंड़ा, जो यशायाह कौ मोंड़ा हतो। 8ऊके बाद गब्‍बै और सल्‍लै जिनके संगै नौ सौ अट्ठाईस मान्‍सन हते। 9इनकौ परधान जिक्री कौ मोंड़ा योएल हतो और हस्‍सनूआ कौ मोंड़ा यहूदा, नगर के मुखिया कौ नायब हतो।
10फिन याजकन में सें योयारीब कौ मोंड़ा यदायाह और याकीन, 11और सरायाह जो यहोवा परमेसुर के भवन कौ महायाजक और हिल्‍किय्‍याह कौ मोंड़ा हतो, जो मशुल्‍लाम कौ मोंड़ा, जो सादोक कौ मोंड़ा, जो मरायोत कौ मोंड़ा, जो अहीतूब कौ मोंड़ा हतो, 12इनके आठ सौ बाईस भईया जो ऊ यहोवा परमेसुर के भवन कौ काम करत हते; और अदायाह, जो यरोहाम कौ मोंड़ा हतो, जो पलल्‍याह कौ मोंड़ा, जो अम्‍सी कौ मोंड़ा, जो जकर्याह कौ मोंड़ा, जो पशहूर कौ मोंड़ा, जो मल्‍किय्‍याह कौ मोंड़ा हतो। 13ईके दो सौ बयालीस भईया जो पुरखन के घरानों के मुखिया हते; और अमशै जो अजरेल कौ मोंड़ा हतो, जो अहजै कौ मोंड़ा, जो मशिल्‍लेमोत कौ मोंड़ा, जो इम्‍मेर कौ मोंड़ा हतो, 14इनके एक सौ अट्ठाईस शूरवीर भईया हते और इनकौ परधान हग्‍गदोलीम कौ मोंड़ा जब्‍दीएल हतो।
15फिन लेवियों में सें शमायाह जो हश्‍शूब कौ मोंड़ा हतो, जो अज्रीकाम कौ मोंड़ा जो हुशब्‍याह कौ मोंड़ा, जो बुन्‍नी कौ मोंड़ा हतो। 16शब्‍बत और योजाबाद खास लेवियों में सें यहोवा परमेसुर के भवन के बाहरी काम के ऊपरै ठैराए गए हते। 17मतन्‍याह जो मीका कौ मोंड़ा और जब्‍दी कौ पोता और आसाप कौ परपोता हतो; ऊ बिन्‍तवाई में धन्‍यबाद और प्रशंसा करबेवारो कौ मुखिया हतो, और बकबुक्‍याह अपने भईयों में नायब हतो; और अब्‍दा जो शम्‍मू कौ मोंड़ा, और गालाल कौ पोता, और यदूतून कौ परपोता हतो। 18जो लेविय पवित्तर नगर में रैत हते, बे सब मिलाकें दो सौ चौरासी हते।
19अक्‍कूब और तल्‍मोन नाओं द्वारपाल और उनके भईया जो फाटकों के रखनवारे हते, एक सौ बहत्तर हते। 20बाकी इस्राएली याजक और लेवीय, यहूदा के सब नगरों में अपने अपने पुस्तैनी हींसा पै रैत हते। 21यहोवा परमेसुर के भवन के सेवक लोग ओपेल में रैत हते; और उनके ऊपर सीहा और गिस्‍पा ठैराए गए हते।
22जो लेवीय यरूशलेम में रहकें यहोवा परमेसुर के भवन के काम में लगे रैत हते, उनकौ मुखिया आसाप के बंस के गवईयों में कौ उज्‍जी हतो, जो बानी कौ मोंड़ा हतो, जो हशब्‍याह कौ मोंड़ा, जो मत्तन्‍याह कौ मोंड़ा और जो मीका कौ मोंड़ा हतो। 23कायसे उनके बारे में राजा कौ हुकम हतो, और गवईयों के रोज के इंतजाम के अनसार ठीक तरहां हते। 24पिरजा की सबरी बातों के लाने मशेजबेल कौ मोंड़ा पतह्माह जो यहूदा कौ मोंड़ा जेरह के बंस में हतो, ऊ राजा के लिगां रैत हतो।
अन्य गांव में रैबेवारे
25बचे भए गांव और उनके खेत; ई लाने कछु यहूदा के मान्सन किर्यत-अर्बा और उनके गांव में, कछु दीबोन और उनके गांवों में, कछु यकब्‍सेल और ऊके गांवों में रैत हते। 26फिन येशू, मोलादा, बेत्‍पेलेत; 27हसर्शूआल, बेशेर्बा और ऊके गांवों में; 28सिकलग, मकोना और उनके गांवों में; 29एनरिमोन, सोरा, यर्मूत, 30जानोह, अदुल्‍लाम और उनके गांवों में, लाकीश और ऊके खेतन में, अजेका और ऊके गांवों में बे बेशेर्बा सें लेकें हिन्‍नोम की तराई लौ डेरे डाले भए रैत हते। 31बिन्‍यामीनी गेबा सें लेकें मिकमश, अय्‍या, बेतेल और ऊके गांवों में; 32अनातोत, नोब, अनन्‍याह, 33हासोर, रामा, गित्तैम, 34हादीद, सबोईम, नबल्‍लत, 35लोद, ओनो और कारीगरों की तराई लौ रैत हते। 36यहूदा के कछु लेवियों के दल बिन्‍यामीन के प्रान्‍तन में बस गए।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for - नहेम्याह 11