Bible App logo
Search Icon

Popular Bible Verses from रोमियों 3

परमात्मा ने स्पष्ट रूप से दिखाया कि मुक्‍तिदाता येशु हमारे पापों की बलि के रूप में क्रूस पर मरे और यदि हम मुक्‍तिदाता और उनके बलि चढ़ने पर आस्था रखते हैं तो परमात्मा हमारे बुरे कर्मों का खाता मिटा देते हैं। परमात्मा जो भी करते हैं बिना भेदभाव से करते हैं। इसलिए उन्होंने मुक्‍तिदाता येशु के बलि होने के समय का इंतजार किया और मुक्‍तिदाता के आने से पहले रहने वाले लोग जो पाप कर रहे थे उन्हें दंडित नहीं किया। ऐसा परमात्मा ने इसलिए किया क्योंकि वह सही समय का इंतज़ार कर रहे थे और अब वह समय आ गया था कि बुरे कर्मों के खाते को मिटाने की अपनी योजना में हर एक को शामिल करें। इससे पता चलता है कि परमात्मा सब कुछ बिना भेदभाव से करते हैं और वह बुरे कर्मों के खाते को मिटा देंगे और मुक्‍तिदाता येशु पर आस्था रखने वाले सभी लोगों को धर्मी बना देंगे।

Free Reading Plans and Devotionals related to रोमियों 3