परमात्मा की योजना का आधार आस्था है, जिससे सबकुछ परमात्मा की कृपा पर निर्भर रहे। यह वादा न केवल उन यहूदी समाज के लोगों के लिए है जो अपने नियम और शिक्षा का पालन करते हैं, बल्कि यह उन सब के लिए भी है जो अब्राहम की तरह परमात्मा में आस्था रखते हैं। अब्राहम हम सबके आत्मिक पिता हैं।