1
रोमियों 2:3-4
Muktidata Yeshu Granth
MYG
ओ भले मानस! क्या तुम्हें इस बात का पक्का भरोसा है कि परमात्मा तुम्हें सज़ा नहीं देंगे जबकि तुम भी बिल्कुल वैसे ही काम करते हो जैसे काम करने के आरोप तुम लोगों पर लगाते हो? शायद तुमने परमात्मा की अति कृपा, सहनशीलता और सबर को बहुत छोटा समझ लिया है। क्या तुम नहीं जानते कि परमात्मा की कृपा तुम्हें अपने बुरे कर्मों से पश्चाताप करने का अवसर देती है?
Compare
Explore रोमियों 2:3-4
2
रोमियों 2:1
तो तुम पापी लोगों की निंदा करते हो, लेकिन तुम भी उतने ही बुरे हो, और तुम्हारे पास कोई बहाना नहीं है! जब तुम कहते हो कि दूसरे दुष्ट हैं और उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए, तो तुम खुद की निंदा करते हो, क्योंकि तुम भी वही काम कर रहे हो।
Explore रोमियों 2:1
3
रोमियों 2:11
क्योंकि परमात्मा मुँह देखा न्याय नहीं करते।
Explore रोमियों 2:11
4
रोमियों 2:13
क्योंकि परमात्मा की नज़र में धर्मी केवल वे नहीं जो नियमों के सुनने वाले हैं, परंतु असली धर्मी वे हैं जो इन नियमों का पालन करते हैं।
Explore रोमियों 2:13
5
रोमियों 2:6
परमात्मा हर एक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देंगे।
Explore रोमियों 2:6
6
रोमियों 2:8
परंतु जो स्वार्थी जीवन जीते हैं और सच को स्वीकार न करके अधर्म के मार्ग पर चलते हैं, उन पर परमात्मा का क्रोध भड़केगा।
Explore रोमियों 2:8
7
रोमियों 2:5
परंतु क्योंकि तुम ढीठ हो और अपने बुरे कर्मों से पश्चाताप करने से इंकार करते हो, तुम अपने खाते में भयानक दंड जमा कर रहे हो। वह दिन नज़दीक आ रहा है जब तुम्हें परमात्मा के क्रोध का सामना करना पड़ेगा, और वह इंसाफ करेंगे।
Explore रोमियों 2:5