1
कोलोस्सॉय 3:13
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
आपस में सहनशीलता और क्षमा करने का भाव बना रहे. यदि आप में से किन्हीं को दूसरे के प्रति शिकायत हो, तो वह उन्हें उसी प्रकार क्षमा करें जैसे प्रभु ने आप लोगों को क्षमा किया है
Compare
Explore कोलोस्सॉय 3:13
2
कोलोस्सॉय 3:2
अपना चित्त ऊपर की वस्तुओं में लीन रखिए—उन वस्तुओं में नहीं, जो शारीरिक हैं.
Explore कोलोस्सॉय 3:2
3
कोलोस्सॉय 3:23
आप लोग जो कुछ करते हैं, पूरे मन से कीजिए, मानो प्रभु के लिए, न कि मनुष्यों के लिए
Explore कोलोस्सॉय 3:23
4
कोलोस्सॉय 3:12
इसलिये परमेश्वर के चुने हुए, पवित्र लोगों तथा प्रिय पात्रों के समान अपने हृदयों में करुणा, भलाई, विनम्रता, दीनता तथा धीरज धारण कर लीजिए.
Explore कोलोस्सॉय 3:12
5
कोलोस्सॉय 3:16-17
आप लोग मसीह के वचन को अपने हृदय में पूरी अधिकाई से बसने दीजिए. एक दूसरे को सिद्ध ज्ञान में शिक्षा तथा चेतावनी दीजिए और परमेश्वर के प्रति हार्दिक धन्यवाद के साथ स्तुति, भजन तथा आत्मिक गीत गाते रहिए तथा वचन और काम में जो कुछ करें, वह सब प्रभु मसीह येशु के नाम में पिता परमेश्वर का आभार मानते हुए कीजिए.
Explore कोलोस्सॉय 3:16-17
6
कोलोस्सॉय 3:14
और इन सबसे बढ़कर प्रेम भाव बनाए रखिए, जो एकता का समूचा सूत्र है.
Explore कोलोस्सॉय 3:14
7
कोलोस्सॉय 3:1
इसलिये जब आप लोग मसीह के साथ नवजीवन में जिलाए गए हैं तो उन वस्तुओं को पूरे मन से खोजते रहिए, जो ऊंचे पर विराजमान हैं, जहां मसीह परमेश्वर की दायीं ओर बैठे हैं.
Explore कोलोस्सॉय 3:1
8
कोलोस्सॉय 3:15
आप लोगों के हृदय में मसीह की शांति राज्य करे—वस्तुतः एक शरीर में आप लोगों को इसी के लिए बुलाया गया है. हमेशा धन्यवादी बने रहिए.
Explore कोलोस्सॉय 3:15
9
कोलोस्सॉय 3:5
इसलिये अपनी पृथ्वी की देह के अंगों को—वेश्यागामी, अशुद्धता, दुष्कामना, लालसा तथा लोभ को, जो वास्तव में मूर्तिपूजा ही है—मार दीजिए
Explore कोलोस्सॉय 3:5
10
कोलोस्सॉय 3:3
क्योंकि आप लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा आप लोगों का जीवन मसीह के साथ परमेश्वर में छिपा हुआ है.
Explore कोलोस्सॉय 3:3
11
कोलोस्सॉय 3:8
किंतु अब आप सब भी इन सब बातों को, अर्थात् क्रोध, रोष, बैरभाव, निंदा, और अपने मुंह से गंदी भाषा को भी दूर कर दीजिए.
Explore कोलोस्सॉय 3:8
12
कोलोस्सॉय 3:9-10
एक दूसरे से झूठ मत बोलिए क्योंकि आप लोग पुराने स्वभाव को उसके कामों सहित उतार चुके हैं और अब आप लोगों ने नए स्वभाव को धारण कर लिया है. यह स्वभाव अपने सृष्टिकर्ता की छवि के अनुसार वास्तविक ज्ञान के लिए नया होता जाता है.
Explore कोलोस्सॉय 3:9-10
13
कोलोस्सॉय 3:19
पति अपनी पत्नी से प्रेम करें—अपनी पत्नी के प्रति कठोर न हों.
Explore कोलोस्सॉय 3:19
14
कोलोस्सॉय 3:20
बालक हमेशा अपने माता-पिता का आज्ञापालन करें क्योंकि प्रभु के लिए यही प्रसन्नता है.
Explore कोलोस्सॉय 3:20
15
कोलोस्सॉय 3:18
जैसा उनके लिए उचित है, जो प्रभु में हैं, पत्नी अपने पति के अधीन रहें.
Explore कोलोस्सॉय 3:18