आप लोग जब अपने अपराधों और अपनी शारीरिक खतनाहीनता में मरे हुए थे, परमेश्वर ने हमारे सभी अपराधों को क्षमा करते हुए आप लोगों को मसीह के साथ जीवित कर दिया. उन्होंने हमारे कर्ज़ के प्रमाण-पत्र को, जिसमें हमारे विरुद्ध लिखा गया अध्यादेश था, मिटाकर क्रूस पर कीलों से जड़ कर सामने से हटा दिया