Biểu trưng YouVersion
Biểu tượng Tìm kiếm

उत्पत्ति 10

10
नोहा के वंशज
1शेम, हाम और याफेत नोहा के पुत्र थे, जलप्रलय के बाद इनकी संतानें पैदा हुईं.
याफेत
2याफेत के पुत्र:#10:2 पुत्रो शब्द का अर्थ: वंशज, उत्तराधिकारी या राष्ट्र, वचन 3, 4, 6, 7, 20–23, 29, 31 देखें.
गोमर, मागोग, मेदिया, यावन, तूबल, मेशेख तथा तिरास थे.
3गोमर के पुत्र:
अश्केनाज, रिफात तथा तोगरमाह थे.
4यावन के पुत्र:
एलिशाह, तरशीश, कित्तिम तथा दोदानिम#10:4 दोदानिम कुछ हस्तलेखों में रोदानीम थे. 5(और उनके वंशज मल्लाह बनकर प्रत्येक की अपनी भाषा, गोत्र और राष्ट्र होकर विभिन्‍न देशों में बंट गए.)
हाम
6हाम के पुत्र:
कूश, मिस्र, पूट तथा कनान हुए.
7कूश के पुत्र:
सेबा, हाविलाह, सबताह, रामाह और सबतेका.
रामाह के पुत्र:
शीबा और देदान.
8कूश उस निमरोद के पिता थे जो पृथ्वी पर पहले वीर व्यक्ति के रूप में मशहूर हुए. 9वह यहोवाह की दृष्‍टि में पराक्रमी, शिकारी थे, और ऐसा कहा जाने लगा, “निमरोद के समान यहोवाह की दृष्‍टि में पराक्रमी शिकारी!” 10उनके राज्य की शुरुआत शीनार देश में, बाबेल, एरेख, अक्काद तथा कालनेह से हुई. 11वहां से वे अश्शूर में गये, वहां उन्होंने नीनवेह, रेहोबोथ-इर तथा कलाह नगर बनाए. 12तथा रेसेन नगर को बनाए, जो नीनवेह तथा कलाह के बीच का एक बड़ा नगर है.
13मिस्र के पुत्र:
लूदिम, अनामिम, लेहाबिम, नाफतुहि, 14पथरूस, कस्लूह (जिनसे फिलिस्तीनी राष्ट्र निकले) और काफ़तोर.
15कनान के पहले पुत्र
सीदोन फिर हित्ती, 16यबूसी, अमोरी, गिर्गाशी, 17हिव्वी, आरकी, सीनी, 18अरवादी, ज़ेमारी, हामाथी.
(बाद में कनानी परिवार भी बढ़ते गए. 19कनान के वंश की सीमा सीदोन से होकर गेरार से होती हुई अज्जाह#10:19 अज्जाह अर्थात्, गाज़ा तक थी तथा सोदोम, अमोराह, अदमाह तथा ज़ेबोईम से लाशा तक थी.)
20ये सभी गोत्रों, भाषाओं, देशों तथा उनके राष्ट्रों के अनुसार हाम के वंश में से थे.
शेम
21याफेत के बड़े भाई थे शेम; शेम के भी पुत्र उत्पन्‍न हुए. वे एबर के वंश के गोत्रपिता हुए.
22शेम के पुत्र:
एलाम, अशहूर, अरफाक्साद, लूद तथा अराम थे.
23अराम के पुत्र: उज़,
हूल, गेथर तथा माश#10:23 माश कुछ हस्तलेखों में मेशेख थे.
24अरफाक्साद शेलाह के पिता थे,
शेलाह एबर के पिता.
25एबर के दो पुत्र हुए:
एक का नाम पेलेग अर्थात् बांटना, क्योंकि उनके समय में पृथ्वी का बंटवारा हुआ. उनके भाई का नाम योकतान था.
26योकतान के पुत्र:
अलमोदाद, शेलेफ, हासारमेबेथ, ज़ेराह, 27हदोराम, उजाल, दिखलाह, 28ओबाल, अबीमाएल, शीबा, 29ओफीर, हाविलाह और योबाब. ये सभी योकतान के पुत्र थे.
30(ये जहां रहते थे, वहां की सीमा मेषा से लेकर पूर्व के पहाड़ के सेफार तक थी.)
31ये सभी अपने गोत्रों, भाषाओं, देशों तथा राष्ट्रों के अनुसार शेम वंश के थे.
32अपनी-अपनी संतान और जाति के अनुसार, ये नोहा के बेटों के वंशज हैं. जलप्रलय के बाद, जाति-जाति के लोग इनसे निकलकर पृथ्वी में फैल गए.

Tô màu

Sao chép

So sánh

Chia sẻ

None

Bạn muốn lưu những tô màu trên tất cả các thiết bị của mình? Đăng ký hoặc đăng nhập

Những video dành cho उत्पत्ति 10