तुम होSample

तुम भविष्य हो
“कल बीत गया, आने वाला कल आया नहीं| हमारे पास बस आज है| आओ शुरू करें|”
--संत टेरेशा
भविष्य जिसे आप देख रहें हैं वो कैसा और क्या कर रहा है? आपको निर्माण के लिए बुलाया गया है| आपको दूसरों को आशीष देने के लिए बनाया गया है| आपको राज करने के लिए सृजा गया है| लेकिन पाप ने प्रवेश कर परमेश्वर की सृष्टि को भ्रष्ट कर दिया| उन्होंने अपना एकलौता पुत्र इस संसार में मनुष्य के लिए मरने को भेजा, ताकि उसके द्वारा फिर से वे स्थापित हो पाने का मौका पा सकें|
इ.एम.बाउंडस ने सही कहा है, ‘मनुष्य परमेश्वर का तरीका है| चर्च एक बेहतर तरीका खोजने की कोशिश कर रहा है, परमेश्वर बेहतर मनुष्य को खोज रहे हैं! आज चर्च को बेहतर मशीन या संगठन या अच्छे तरीके की ज़रुरत नहीँ है, लेकिन ऐसे मनुष्य की है, जिसे पवित्र आत्मा चला सके – प्रार्थना से भरा मनुष्य, जो प्रार्थना योद्धा है|’
परमेश्वर, कमज़ोर, मिट्टी के बने मर्तबान, हमारे द्वारा कार्य करते हैं| सवाल यह है: क्या हम तैयार हैं? अपने आपको कभी कम न समझे! यदि आप परमेश्वर की संतान हैं, यह आदेश आपका है! चेलों को यह समझ आ गया था और वे गाँव-गाँव जाकर सुसमाचार प्रचार करते है|’ (लूका 9:6)
तुम भविष्य हो! आज, अपने शांति के समय में अपने आपको आयने देखो और अपने आप से कहो, ‘मैं भविष्य हूँ| परमेश्वर ने मुझे अपना संवाददाता बनाया है|’
About this Plan

हर दिन एक नया तुम इस संसार में जाने को तैयार है| वो कैसा दिखता है? आपके आसपास के शोर को कम कर, यह योजना आपको उस ओर ले जायेगा जहाँ आप जान सकेंगे कि मसीह में नये जीवन को खुल कर जीना क्या है|
More









