रोमियों 12
12
1भक्त भाइयो और बहनो, परमात्मा ने तुम पर दया की है। इसलिए मैं तुमसे विनती कर रहा हूँ कि जब तक तुम ज़िन्दा हो, तब तक अपने शरीरों को परमात्मा की सेवा के लिए अर्पित कर दो। तुम्हारे जीवन पवित्र उपहारों के समान हैं ऐसे उपहार परमात्मा को पसंद हैं। जब तुम अपने शरीरों को परमात्मा की सेवा के लिए इस्तेमाल करते हो, तो उनकी भक्ति का यही सही तरीका है।#12:1 उनकी भक्ति का यही सही तरीका है - या, “परमात्मा के सेवा समझदार तरीके से करना।” 2आज के सांसारिक लोगों की तरह मत बनो, लेकिन परमात्मा को तुम्हारे सोचने का तरीका बदलने दो। तब तुम समझ जाओगे और परमात्मा, जो चाहते हैं, उसे करने के लिए तैयार हो जाओगे, अर्थात् वह सब कुछ जो अच्छा है, परमात्मा को पसंद है, और जो सही है।
परमात्मा के वरदानों का सही उपयोग
3मैं उस कृपा के कारण जो मुझ पर हुई है, तुम सबसे कहता हूँ कि तुम में से कोई भी व्यक्ति अपने आपको ज़रूरत से ज़्यादा अच्छा न समझे। अच्छी समझ का इस्तेमाल करें और अपने आप अपनी आस्था की गहराई को नापें जो परमात्मा ने तुमको दी है। 4क्योंकि जिस प्रकार एक शरीर में अनेक अंग हैं, और इन सब अंगों का कार्य एक-सा नहीं है, 5उसी प्रकार हमारे साथ भी है। हम अनेक होते हुए भी, मुक्तिदाता येशु ने हमें एक शरीर के समान जोड़ा हैं, और इस प्रकार सारे भक्त मिल-जुलकर काम करते हैं। 6हमारे वरदान भी, हमें दी गई कृपा के अनुसार अलग-अलग हैं। जिसे परमात्मा का दिव्य संदेश सुनाने का वरदान प्राप्त है, उसे पूरी आस्था के साथ ऐसा करना चाहिए। 7जिसे दूसरों की सेवा करने का वरदान मिला है, उसे सेवा करनी चाहिए। जिसको शिक्षा देने का वरदान मिला है, वह शिक्षा दे। 8और जिसको दूसरों को प्रेरणा देने का वरदान मिला हैं, वह प्रेरणा देता रहे। जिसको दान का वरदान मिला है, वह मन खोलकर दे। और जिसे दूसरों का मार्गदर्शन करने का वरदान मिला है, वह ईमानदारी से मार्गदर्शन करे। और जिसे ज़रुरतमंद लोगों की सहायता करने का वरदान मिला है वह खुशी से ऐसा करता रहे।
सत्संगियों के लिए शिक्षा
9तुम्हारा प्रेम दिखावटी न हो। हर उस चीज़ से नफरत करो जो बुरी है और जो अच्छी है उसे कस कर पकड़ लो। 10एक-दूसरे से सच्चा प्रेम करो। अपने से ज़्यादा दूसरों का आदर करो। 11काम करने में आलसी मत बनो, आत्मिक जोश से भरकर प्रभु की सेवा करो। 12परमात्मा ने जो वादे किए हैं उनमें आनंदित रहो।#12:12 परमात्मा ने जो वादे किए हैं उनमें आनंदित रहो - या, “आशा में आनंदित रहो।” परेशानी में सबर रखो। प्रार्थना करते रहो। 13जरूरतमंद पवित्र भक्तों का ख्याल रखो और अजनबियों का अपने घर में स्वागत करो।
14परमात्मा से उन सभी को आशीर्वाद देने के लिए कहो जो तुम्हारे साथ बुरा व्यवहार करते हैं। हाँ, परमात्मा से उन्हें आशीर्वाद देने के लिए कहो, शाप देने के लिए नहीं। 15जो खुश हैं उनके साथ खुशी मनाओ और जो दुख से रोते हैं उनके साथ रो। 16मेल-मिलाप से रहो। अहंकारी मत बनो किंतु गरीब लोगों के साथ दोस्त की तरह व्यवहार करो। अपने आपको बहुत बुद्धिमान मत समझो। 17बुराई के बदले बुराई मत करो। तुम्हारा व्यवहार सबके साथ अच्छा होना चाहिए। 18अपनी तरफ से जहाँ तक हो सके, सबके साथ शांति से रहो। 19प्यारे दोस्तो, बदला मत लो। परमात्मा को तुम्हारी तरफ से बदला लेने दो। प्रभु परमात्मा ने अपने ग्रंथ में कहा है कि
“मैं बदला लेने वाला हूँ
और मैं उनको सज़ा दूँगा।”#उपदेश 32:35
20“यदि तुम्हारा दुश्मन भूखा है तो उसे खाना खिलाओ
और यदि प्यासा है तो उसे पानी पिलाओ।
इससे उसे दर्द और शर्मिंदगी का अहसास होगा।”#12:20 इससे उसे दर्द और शर्मिंदगी का अहसास होगा - या, “तुम उसके सिर पर अंगारों का ढेर लगाओगे।”#ज्ञान की बातें 25:21-22
21बुराई से हार न मानो, किंतु भलाई से बुराई पर विजय प्राप्त करो।
Currently Selected:
रोमियों 12: MYG
Highlight
Copy
Compare
Share
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
The MYG Project
Learn More About Muktidata Yeshu Granth