1
रोमियों 12:2
Muktidata Yeshu Granth
MYG
आज के सांसारिक लोगों की तरह मत बनो, लेकिन परमात्मा को तुम्हारे सोचने का तरीका बदलने दो। तब तुम समझ जाओगे और परमात्मा, जो चाहते हैं, उसे करने के लिए तैयार हो जाओगे, अर्थात् वह सब कुछ जो अच्छा है, परमात्मा को पसंद है, और जो सही है।
Compare
Explore रोमियों 12:2
2
रोमियों 12:1
भक्त भाइयो और बहनो, परमात्मा ने तुम पर दया की है। इसलिए मैं तुमसे विनती कर रहा हूँ कि जब तक तुम ज़िन्दा हो, तब तक अपने शरीरों को परमात्मा की सेवा के लिए अर्पित कर दो। तुम्हारे जीवन पवित्र उपहारों के समान हैं ऐसे उपहार परमात्मा को पसंद हैं। जब तुम अपने शरीरों को परमात्मा की सेवा के लिए इस्तेमाल करते हो, तो उनकी भक्ति का यही सही तरीका है।
Explore रोमियों 12:1
3
रोमियों 12:12
परमात्मा ने जो वादे किए हैं उनमें आनंदित रहो। परेशानी में सबर रखो। प्रार्थना करते रहो।
Explore रोमियों 12:12
4
रोमियों 12:21
बुराई से हार न मानो, किंतु भलाई से बुराई पर विजय प्राप्त करो।
Explore रोमियों 12:21
5
रोमियों 12:10
एक-दूसरे से सच्चा प्रेम करो। अपने से ज़्यादा दूसरों का आदर करो।
Explore रोमियों 12:10
6
रोमियों 12:9
तुम्हारा प्रेम दिखावटी न हो। हर उस चीज़ से नफरत करो जो बुरी है और जो अच्छी है उसे कस कर पकड़ लो।
Explore रोमियों 12:9
7
रोमियों 12:18
अपनी तरफ से जहाँ तक हो सके, सबके साथ शांति से रहो।
Explore रोमियों 12:18
8
रोमियों 12:19
प्यारे दोस्तो, बदला मत लो। परमात्मा को तुम्हारी तरफ से बदला लेने दो। प्रभु परमात्मा ने अपने ग्रंथ में कहा है कि “मैं बदला लेने वाला हूँ और मैं उनको सज़ा दूँगा।”
Explore रोमियों 12:19
9
रोमियों 12:11
काम करने में आलसी मत बनो, आत्मिक जोश से भरकर प्रभु की सेवा करो।
Explore रोमियों 12:11
10
रोमियों 12:3
मैं उस कृपा के कारण जो मुझ पर हुई है, तुम सबसे कहता हूँ कि तुम में से कोई भी व्यक्ति अपने आपको ज़रूरत से ज़्यादा अच्छा न समझे। अच्छी समझ का इस्तेमाल करें और अपने आप अपनी आस्था की गहराई को नापें जो परमात्मा ने तुमको दी है।
Explore रोमियों 12:3
11
रोमियों 12:17
बुराई के बदले बुराई मत करो। तुम्हारा व्यवहार सबके साथ अच्छा होना चाहिए।
Explore रोमियों 12:17
12
रोमियों 12:16
मेल-मिलाप से रहो। अहंकारी मत बनो किंतु गरीब लोगों के साथ दोस्त की तरह व्यवहार करो। अपने आपको बहुत बुद्धिमान मत समझो।
Explore रोमियों 12:16
13
रोमियों 12:20
“यदि तुम्हारा दुश्मन भूखा है तो उसे खाना खिलाओ और यदि प्यासा है तो उसे पानी पिलाओ। इससे उसे दर्द और शर्मिंदगी का अहसास होगा।”
Explore रोमियों 12:20
14
रोमियों 12:14-15
परमात्मा से उन सभी को आशीर्वाद देने के लिए कहो जो तुम्हारे साथ बुरा व्यवहार करते हैं। हाँ, परमात्मा से उन्हें आशीर्वाद देने के लिए कहो, शाप देने के लिए नहीं। जो खुश हैं उनके साथ खुशी मनाओ और जो दुख से रोते हैं उनके साथ रो।
Explore रोमियों 12:14-15
15
रोमियों 12:13
जरूरतमंद पवित्र भक्तों का ख्याल रखो और अजनबियों का अपने घर में स्वागत करो।
Explore रोमियों 12:13
16
रोमियों 12:4-5
क्योंकि जिस प्रकार एक शरीर में अनेक अंग हैं, और इन सब अंगों का कार्य एक-सा नहीं है, उसी प्रकार हमारे साथ भी है। हम अनेक होते हुए भी, मुक्तिदाता येशु ने हमें एक शरीर के समान जोड़ा हैं, और इस प्रकार सारे भक्त मिल-जुलकर काम करते हैं।
Explore रोमियों 12:4-5