YouVersion Logo
Search Icon

भजन संहिता 23

23
अच्छा चरवाहा
दाऊद का भजन।
1यहोवा मेरा चरवाहा है,
मुझे कोई घटी नहीं होगी।
2वह मुझे हरी-हरी चराइयों में बैठाता है;
वह मुझे सुखदाई जल के सोतों के पास ले चलता है।
3वह मेरे जी में जी ले आता है।
धार्मिकता के मार्गों में वह अपने नाम के निमित्त मेरी अगुवाई करता है।
4चाहे मैं मृत्यु की अंधकार से भरी तराई में होकर चलूँ,
फिर भी हानि से न डरूँगा,
क्योंकि तू मेरे साथ रहता है;
तेरी छड़ी और तेरी लाठी से मुझे शांति मिलती है।
5तू मेरे शत्रुओं की उपस्थिति में मेरे लिए मेज़ लगाता है;
तूने मेरे सिर पर तेल उंडेला है,
मेरा कटोरा उमड़ रहा है।
6निश्‍चय भलाई और करुणा जीवन भर
मेरे साथ-साथ बनी रहेंगी;
और मैं यहोवा के घर में सर्वदा वास करूँगा।

Highlight

Share

Compare

Copy

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in