भजन संहिता 21
21
राजा की विजय
संगीत निर्देशक के लिए। दाऊद का भजन।
1हे यहोवा, तेरे सामर्थ्य से राजा आनंदित होगा,
और तेरे किए हुए उद्धार से वह अति मगन होगा।
2तूने उसके मनोरथ को पूरा किया है,
और उसके होठों की विनती को
तूने अस्वीकार नहीं किया।
सेला।
3तू उत्तम आशिषों के साथ उससे मिलता है,
और उसके सिर पर कुंदन का मुकुट पहनाता है।
4उसने तुझसे जीवन माँगा,
और तूने उसे वह दे दिया;
तूने उसे युगानुयुग का जीवन दे दिया।
5तेरे उद्धार के कारण उसकी महिमा बढ़ गई है;
तू उसे वैभव और ऐश्वर्य से विभूषित करता है।
6तूने उसे सर्वदा के लिए आशिषें दी हैं;
और तू उसे अपनी उपस्थिति के हर्ष
और आनंद से भर देता है।
7इस कारण राजा का भरोसा यहोवा पर है,
और वह परमप्रधान की करुणा के कारण डगमगाएगा नहीं।
8तेरा हाथ तेरे सब शत्रुओं को ढूँढ़ निकालेगा;
तेरा दाहिना हाथ तेरे बैरियों को पकड़ लेगा।
9जब तू प्रकट होगा,
तो तू उन्हें जलती हुई भट्ठी के समान जलाएगा।
यहोवा उन्हें अपने क्रोध में निगल जाएगा,
और आग उन्हें भस्म कर डालेगी।
10तू उनकी संतान को पृथ्वी पर से,
और उनके वंश को मनुष्यों में से मिटा देगा।
11यद्यपि उन्होंने तेरी हानि करने की ठानी है और षड्यंत्र रचा है,
पर वे सफल न होंगे।
12क्योंकि जब तू अपना धनुष उन पर तानेगा,
तो वे पीठ दिखाकर भाग जाएँगे।
13हे यहोवा, अपने सामर्थ्य में तू अति महान हो!
हम गा गाकर तेरे पराक्रम की स्तुति करेंगे।
Currently Selected:
भजन संहिता 21: HSB
Highlight
Share
Compare
Copy
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative