YouVersion Logo
Search Icon

न्यायियों 7

7
गिदोन की मिद्यानियाँ पै जीत
1फेर गिदोन जो यरूब्बाल भी कुहवावै सै अर सारे माणस जो उसकै गैल थे सबेरै उठे, अर हरोद नाम के चोए कै धोरै अपणे डेरे खड़े करे; अर मिद्यानियाँ की छावणी उनके उत्तरी और मोरे नाम की पहाड़ी कै धोरै घाटी म्ह पड़ी थी।
2फेर यहोवा नै गिदोन तै कह्या, “जो माणस तेरे गैल सैं वे इतणे सैं के मै मिद्यानियाँ नै उनके हाथ न्ही कर सकदा, न्ही तो इस्राएल न्यू कहकै मेरे बिरुध्द अपणी बड़ाई मारण लागैंगे, के हम अपणे ए भुजबल के जरिये बचे सां। 3ज्यांतै तू जाकै माणसां म्ह यो प्रचार करकै सुणा दे, ‘जो कोए डर के मारे थरथरान्दा हो, वो गिलाद पहाड़ तै लौट कै चल्या जावै।’” फेर बाईस हजार माणस बोहड़ गए, अर सिर्फ दस हजार रह गए।
4फेर यहोवा नै गिदोन तै कह्या, “इब भी माणस घणे सैं; उननै चोए कै धोरै नीच्‍चै ले चाल, ओड़ै मै उननै तेरे खात्तर परखूँगा; अर जिस-जिसकै बारै म्ह मै तेरै तै कहूँ, ‘यो तेरे गैल चाल्‍लै,’ वो तो तेरे गैल चाल्‍लै; अर जिस जिसके बारै म्ह मै कहूँ, ‘यो तेरे गैल ना जावै,’ वो ना जावै।” 5फेर वो उन ताहीं चोवै के धोरै नीच्‍चै लेग्या; ओड़ै यहोवा नै गिदोन तै कह्या, “जितने कुत्ते की तरियां जीभ तै पाणी चपड़-चपड़ करकै पीवैं उननै न्यारा राख; अर उननै न्यारा राख जो घुटने टेककै पीवैं।” 6जिन ताहीं मुँह म्ह हाथ लगाकै चपड़-चपड़ करकै पाणी पिया उनकी तो गिणती तीन सौ ठैहरी; अर बाकी सारे माणसां नै घुटने टेककै पाणी पिया। 7फेर यहोवा नै गिदोन तै कह्या, “इन तीन सौ चपड़-चपड़ करकै पीण आळयां के जरिये मै थारै ताहीं छुड़ाऊँगा, अर मिद्यानियाँ नै तेरे हाथ म्ह कर दियुँगा; अर दुसरे माणस अपणे-अपणे जगहां म्ह लौट जावै।” 8फेर उन तीन सौ माणसां नै अपणे गैल भोजन सामग्री ली अर अपणे-अपणे नरसिंगे लिए; अर उसनै इस्राएल के दुसरे सारे माणसां ताहीं अपणे-अपणे डेरे की और भेज दिया, पर उन तीन सौ माणसां नै अपणे गैल राक्ख लिया; अर मिद्यान की छावणी उसके नीच्‍चै तराई म्ह पड़ी थी।
9उसे रात यहोवा नै उसतै कह्या, “उठ, छावणी पै चढ़ाई कर; क्यूँके मै उस ताहीं तेरे हाथ कर देऊँ सूं। 10पर जै तू चढ़ाई करदे डरदा हो, तो अपणे सेवक फूरा नै गैल लेकै छावणी कै धोरै जाकै सुण, 11के वे के कहण लागरे सैं; उसकै बाद तन्‍नै उस छावणी पै चढ़ाई करण की हिम्मत मिलैगी।” फेर वो अपणे सेवक फूरा नै गैल ले उन हथियारबन्दा के धोरै जो छावणी के छोर पै थे उतर ग्या। 12मिद्यानी अर अमालेकी अर सारे पूर्वी माणस तो टिड्डियाँ के समान भोत-से तराई म्ह फैल्‍ले पड़े थे; अर उनके ऊँट समुन्दर तट के रेतकणा की तरियां गिणती तै बाहर थे। 13जिब गिदोन ओड़ै आया, फेर एक जन अपणे किसे संगी नै अपणा सपना बताण लाग रह्या था, “सुण, मन्‍नै सपने म्ह के देख्या सै के जौ की एक रोट्टी लुढ़कदे-लुढ़कदे मिद्यान की छावणी म्ह आई, अर डेरे ताहीं इसी टक्‍कर मारी के वो गिर ग्या, अर उसनै इसा उलट दिया, के डेरा गिरया पड़या रहया।” 14उसके संगी नै जवाब दिया, “या रोट्टी योआश के बेट्टे गिदोन नाम के एक इस्राएली माणस की तलवार ताहीं छोड़ किमे न्ही सै; उसे के हाथ म्ह परमेसवर नै मिद्यान ताहीं सारी छावणी समेत कर दिया सै।”
15उस सपने का बखान अर फळ सुणकै गिदोन नै दण्डवत करया; अर इस्राएल की छावणी म्ह लौट कै कह्या, “उठो, यहोवा नै मिद्यानी सेना ताहीं थारे वश म्ह कर दिया सै।” 16फेर उसनै उन तीन सौ माणसां के तीन झुण्ड करे, अर एक-एक आदमी के हाथ म्ह एक नरसिंगा अर खाल्‍ली घड़ा दिया, अर घड़यां के भित्तर एक मशाल थी। 17फेर उसनै उनतै कह्या, “मन्‍नै देक्खो, अर उसाए करो; सुणो, जिब मै उस छावणी की छोर पै पोहंचू, फेर जिसा मै करुँ उसाए थम भी करियो। 18यानिके जिब मै अर मेरे सारे संगी नरसिंगा फूकैं फेर थम भी छावणी के च्यांरु और नरसिंगे फूंकणा, अर ‘यहोवा की अर गिदोन खात्तर ललकार।’”
19आध्धी रात होण तै थोड़ी देर पैहला जिस तरियां ए रुखाळयां की बदली होई थी उस्से तरियां ए गिदोन अपणे गैल के सौ माणसां समेत छावणी के छोर पै गया; अर नरसिंगे ताहीं फूँक दिया अर अपणे हाथ के घड़यां ताहीं तोड़ गेरया। 20फेर तीन्‍नु झुण्डां नै नरसिंगा ताहीं फूँक्या अर घड़यां ताहीं तोड़ दिया; अर अपणे-अपणे बाएँ हाथ म्ह मशाल अर दाहिने हाथ म्ह फूँकण ताहीं नरसिंगा लिए होए चिल्‍ला उठे, “यहोवा की तलवार अर गिदोन की तलवार।” 21फेर वे छावणी के च्यांरु और अपणे-अपणे जगहां पै खड़े रहे, अर दुश्मन सेना के माणस दौड़ण लाग्गे; अर उन ताहीं चिल्‍ला-चिल्‍लाकै उन ताहीं भजा दिया। 22अर उन ताहीं तीन सौ नरसिंगा ताहीं फूँक्या, अर यहोवा नै एक-एक आदमी की तलवार उसके संगी पै अर सारी सेना पै चलवाई; तो सेना के माणस सरेरा की और बेतशित्ता ताहीं अर तब्बात के धोरै के आबेल-महोला ताहीं भाजगे। 23फेर इस्राएली माणस नप्ताली अर आशेर अर मनश्शे के सारे देश तै कठ्ठे होकै मिद्यानियाँ कै पाच्छै पड़े। 24अर गिदोन नै एप्रैम के सारे पहाड़ी देश म्ह यो कहण नै दूत भेज दिए, “मिद्यानियाँ तै मुठभेड़ करण नै चले आओ, अर यरदन नदी के घाटां नै बेतबारा ताहीं उनतै पैहले अपणे वश म्ह कर ल्यो।” फेर सारे एप्रैमी माणसां नै कठ्ठे होकै यरदन नदी नै बेतबारा ताहीं अपणे वश म्ह कर लिया। 25अर उननै ओरेब अर जेब नाम मिद्यान के दो हाकिमां ताहीं पकड्या; अर ओरेब नै ओरेब नाम के चट्टान पै, अर जेब नै जेब नाम के दाखरस के कुण्ड पै घात करया; अर वे मिद्यानियाँ कै पाच्छै पड़े; अर ओरेब अर जेब के सिर यरदन पार गिदोन कै धोरै लेगे।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Video for न्यायियों 7