YouVersion Logo
Search Icon

- पैलो इतिहास 12

12
सिकलग में दाऊद के बिन्‍यामीनी समर्थक
1जब दाऊद सिकलग में कीश के मोंड़ा शाऊल के डर के मारे लुको रैत हतो, तब जे ऊके लिगां उतै आए, और जे उन बीरों में सें हते जौन युद्ध में ऊके सहायक हते। 2जे धनुस चलाबेवारे हते, जौन सूदे और डेरे दौनऊं हाथों सें गोफन के पथरा और धनुस के तीर चला सकत हते; और जे शाऊल के भईयों में सें बिन्‍यामीनी हते। 3खास तौ अहीएजेर और दूसरो योआश हतो जौन गिबावासी शमाआ के मोंड़ा हते; फिन अजमावेत के मोंड़ा यजीएल और पेलेत, फिन बराका और अनातोती येहू, 4और गिबोनी यिशमायाह जौन तीसों में सें एक बीर और उनके ऊपरें भी हतो; फिन यिर्मयाह, यहजीएल, योहानान, गदेरावासी योजाबाद, 5एलूजै, यरीमोत, बाल्‍याह, शमर्याह, हारूपी शपत्‍याह, 6एल्‍काना, यिशिय्‍याह, अजरेल, योएजेर, याशोबाम, जौन सब कोरहवंसी हते, 7और गदोरवासी यरोहाम के मोंड़ा योएला और जबद्याह।
गाद के गोत्र सें दाऊद के समर्थक
8फिन जब दाऊद जंगल के गढ़ में रैत हतो, तब जे गादी जौन सूरवीर हते, और युद्ध विद्या सीखे भए और ढाल और भाला काम में लाबेवारे हते, और उनके मों नाहर जैसे और बे पहाड़ी हिरन के जैसे गदबद लगाबेवारे हते, जे और गादियों न्‍यारे होकें ऊके लिगां आए; 9मतलब खास तौ एजेर, दूसरो ओबद्याह, तीसरो एलीआब, 10चौथो मिश्‍मन्‍ना, पांचवों यिर्मयाह, 11छठो अत्तै, सातवों एलीएल, 12आठवों योहानान, नौवों एलजाबाद, 13दसवों यिर्मयाह और ग्‍यारहवों मकबन्‍नै हतो, 14जे गादी खास सूरमा हते, उनमें सें जौन सबसे छोटो हतो ऊ तौ एक सौ के बरोबर, और जौन सबसे बड़ो हतो, ऊ हजार के बरोबर हतो। 15जेई बे आंय, जौन पैले मईना में जब यरदन नदिया सब किनारों के ऊपर ऊपर बहत हती, तब ऊके पार उतरे; और पूरब और पच्‍छिम दौनऊं कोद की सब तराई के रहबेवारन हों भगा दओ।
बिन्‍यामीन और यहूदा गोत्रों सें दाऊद के समर्थक
16कई एक बिन्‍यामीनी और यहूदा के मान्सन भी दाऊद के लिगां गढ़ में आए। 17उनसें मिलबे हों दाऊद कड़ो और उनसें कई, “जदि तुम मोरे लिगां मित्रभाव सें मदद करबे हों आए आव, तब तौ मोरे हिया तुम में लगो रैहै; परन्‍त जौन तुम मोहों धोखा दैकें मोरे बैरियन के हाथ पकड़वाबे आए आव, तौ हमाए स्‍यानों कौ यहोवा परमेसुर ईपै हेरकें डांटे, कायसे मोरे हाथ सें कौनऊं उपद्रौ नईं भओ।” 18तब आत्‍मा अमासै में समाओ, जौन तीसों बीरों में परधान हतो, और ऊने कई, “हे दाऊद! हम तोरे आंय; हे यिशै के मोंड़ा! हम तोरी कुदाईं के आंय, तोरो कुसल ही कुसल होए और तोरे सहायकों कौ कुसल होए, कायसे तोरो यहोवा परमेसुर तोरी मदद करत रैत आए।” ई लाने दाऊद ने उनहों अपना लओ, और अपने दल के मुखिया ठैरा दए।
मनश्‍शे गोत्र सें दाऊद के समर्थक
19फिन कछु मनश्‍शेई भी ऊ बेरा दाऊद के लिगां भग आए, जब ऊ पलिश्‍तियों के संगै होकें शाऊल सें लड़बे हों गओ, परन्‍त ऊ उनकी कछु मदद नें कर सको, कायसे पलिश्‍तियों के सरदारों ने सलाह लैबे के बाद जौ कहकें ऊहों बिदा करो, “ऊ हमाए मूंड़ काटवाकें अपने मालक शाऊल सें फिन मिल जैहै।” 20जब ऊ सिकलग हों जा रओ हतो, तब जे मनश्‍शेई उनके लिगां भग आए; मतलब अदना, योजाबाद, यदीएल, मीकाएल, योजाबाद, एलीहू और सिल्‍लतै जौन मनश्‍शे के हजारों के मुखिया हते। 21उनोंरन ने लुटेरों के दल के बिरुद्ध दाऊद की मदद करी, कायसे जे सबरे सूरवीर हते, और सेना के परधान भी हते। 22बल्‍कि रोजीना मान्‍स दाऊद की मदद करबे हों ऊके लिगां आत रए, इतै लौ कि यहोवा परमेसुर की सेना के जैसी एक बड़ी सेना बन गई।
23फिन मान्‍स लड़बे के लाने हथयार बांधे भए हेब्रोन में दाऊद के लिगां ई लाने आए कि यहोवा परमेसुर के बचन के अनसार शाऊल कौ राज ऊके हाथ में कर दें: उनके दलों की गिनती जा आए। 24यहूदा के ढाल और भाला लएं भए छै हजार आठ सौ हथियारबन्‍द लड़बे हों आए। 25शिमोनी सात हज़ार एक सौ तईयार सूरवीर लड़बे हों आए। 26लेवीय चार हजार छै सौ आए। 27हारून के घराने कौ परधान यहोयादा हतो, और ऊके संगै तीन हजार सात सौ आए। 28सादोक नाओं एक जवान बीर भी आओ, और ऊके बाप के घराने के बाईस परधान आए। 29शाऊल के भईया बिन्‍यामीनियों में सें तीन हजार आए, कायसे ऊ बेरा लौ आधे बिन्‍यामीनियों सें अधक शाऊल के घराने कौ पक्ष करत रए। 30फिन एप्रैमियों में सें बड़े बीर अपने अपने स्‍यानों के घरानों में नामी मान्‍स बीस हजार आठ सौ आए। 31मनश्‍शे के आधे गोत्र में सें अठारह हजार आए, जिन्हों नाओं लैकें ठैराओ गओ हतो कि आकें दाऊद हों राजा बनाएं। 32इस्‍साकारियों में सें जौन बेरा हों चीनत हते कि इस्राएल कौ का करबो ठीक आय, उनके परधान दौ सौ हते; और उनके सबरे भईया ऊकौ हुकम मानत हते। 33फिन जबूलून में सें युद्ध के सब तरहां के हथयार लएं भए लड़बे हों पचास हजार योद्धा आए, बे दाऊद की मदद करबे हों आए हते और उनकौ मकसद केवल ऊकी मदद करबो हतो। 34फिन नप्‍ताली में सें परधान तौ एक हजार, और उनके संगै ढाल और भाला लएं सैंतीस हजार आए। 35दानियों में सें लड़बे के लाने पांत बांधबेवारे अट्ठाईस हजार छै सौ आए। 36और आशेर में सें लड़बे हों पांत बांधबेवारे चालीस हजार योद्धा आए। 37यरदन पार रैबेवारे रूबेनी, गादी और मनश्‍शे के आधे गोत्रियों में सें युद्ध के सब तरहां के हथयार लएं भए एक लाख बीस हजार योद्धा आए।
38जे सबरे लड़ाई के लाने पांत बांधबेवारे दाऊद हों पूरे इस्राएल कौ राजा बनाबे के लाने हेब्रोन में एकई हिया सें आए और बाकी सबरे इस्राएली भी दाऊद हों राजा बनाबे के लाने राजी हते। 39बे उतै तीन दिना लौ दाऊद के संगै खात पियत रए, कायसे उनके भईयों ने उनके लाने तईयारी करी हती, 40और जौन इस्‍साकार, जबूलून और नप्‍ताली में रैत हते, बे भी गदहों, ऊंटों खच्‍चरों और बैलों पै मैदा, अंजीरों और किशमिश की टिकियां, दाखमधु और तेल आदि भोजन बस्‍तें लादकें ल्‍याए, और बैल और गाड़र-छिरियां मुतकी लौ लाए; कायसे इस्राएल में आनन्‍द मनाओ जा रओ हतो।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for - पैलो इतिहास 12