YouVersion Logo
Search Icon

- पैलो इतिहास 10

10
राजा शाऊल की मौत
1पलिश्‍ती, इस्राएलियो सें लड़े; और इस्राएली, पलिश्‍तियों के सामूं सें भगे, और गिलबो नाओं पहाड़ पै मारे गए। 2पर पलिश्‍ती, शाऊल और ऊके मोंड़ा के पाछें पड़े रए, और पलिश्‍तियों ने शाऊल के मोंड़ा योनातान, अबीनादाब और मलकीशुआ हों मार डालो। 3शाऊल के संगै बेजा लड़ाई होत रई, और धनुस चलाबेवारन ने ऊहों जा घेरो, और ऊ उनके कारन घायल करो गओ। 4तब शाऊल ने अपने हथयार ढोबेवारे सें कई, “अपनी तलवार खेंचकें मोहों भोंक दे, कऊं एैसो नें होए कि बे बिना खतानावारे मान्‍स आकें मोरो मजाक करें;” परन्‍त ऊके हथयार ढोबेवारे ने डराकें एैसो करबे सें मना करो। तब शाऊल अपनी तलवार ठांड़ी करके ऊपै गिर पड़ो। 5जौ हेरके कि शाऊल मर गओ आय हथयार ढोबेवारे ने सोई अपनी तलवार पै आपऊं गिरकें मर गओ। 6एैसे शाऊल और ऊके तीनऊं मोंड़ा, मतलब ऊके घराने के सबरे मान्‍स एकई संगै मर गए। 7जो हेरकें कि बे भग गए, और शाऊल और ऊके मोंड़ा मर गए, ऊ तराई में रहबेवारे सब इस्राएली मान्‍स अपने अपने नगर हों छोड़कें भग गए; और पलिश्‍ती उनमें रैन लगे।
8दूसरे दिना जब पलिश्‍ती, मारे गए मान्‍सन के माल हों लूटबे आए, तब उनहों शाऊल और ऊके मोंड़ा गिलबो पहाड़ पै पड़े भए मिले। 9तब उनोंरन ने ऊके उन्‍ना हों उतारकें ऊकी मूंड़ और कवच हों लै लओ और पलिश्‍तियों के देस के सबरी जागांओं में दूतों हों ई लाने पठैव कि उनके देवतन और साधारण मान्‍सन में जौ सुभ सन्देस देत जाएं। 10तब उनोंरन ने ऊके कवच हों अपने देवालय में रखो, और ऊकी खुपड़िया हों दागोन के मंदर में लटका दओ। 11जब गिलाद के याबेश के सबरे मान्सन ने सुनो कि पलिश्‍तियों ने शाऊल सें का-का करो आय। 12तब सबरे सूरवीर कड़े और शाऊल और ऊके मोंड़ों की लाशों हों उठाकें याबेश में लै आए, और उनकी हड्डियों हों याबेश में एक बांज पेड़ के तरें गाड़ दओ और सात दिना लौ उपासे रए।
13एैसे शाऊल ऊ बिसवासघात के कारन मर गओ, जौन ऊने यहोवा परमेसुर सें करो हतो; कायसे ऊने यहोवा परमेसुर कौ बचन टाल दओ हतो, फिन ऊने भूतसिद्धि करबेवारी सें सलाह लई हती। 14ऊने यहोवा परमेसुर सें नें पूंछो हतो, ई लाने यहोवा परमेसुर ने ऊहों मारकें राज हों यिशै के मोंड़ा दाऊद हों दै दओ।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Videos for - पैलो इतिहास 10