YouVersion Logo
Search Icon

यशायाह 23

23
सोर के विषय में भविष्यवाणी
1सोर के विरुद्ध में भविष्यवाणी:
तरशीश के जलयानो विलाप करो!
क्योंकि सोर नगर नष्ट कर दिया गया है,
वहां न तो कोई घर बचा और न ही कोई बंदरगाह.
इसकी सूचना
कित्तिमयों के देश से दी गई.
2हे द्वीप के निवासियो,
सीदोन के व्यापारियो चुप हो जाइए,
आप लोगों को संदेश देने वालों ने समुद्र पार किया है.
3उन्होंने अनेक सागरों की यात्रा की,
शीहोर का अन्‍न;
और नदियों की उपज उनकी आमदनी थी,
और यह अनेक देशों के लिये व्यापार की जगह थी.
4हे सीदोन लज्जित हो जाओ,
क्योंकि समुद्र की यह घोषणा है:
“न तो मुझे प्रसव पीड़ा हुई और न ही मैंने किसी शिशु को जन्म दिया;
न तो मैंने युवकों का और न ही कन्याओं का पालन पोषण किया.”
5जब यह समाचार मिस्र देश पहुंचेगा तो,
वे सोर के विषय में मिले समाचार से दुःखी हो जाएंगे.
6आप लोग उस पार तरशीश नगर को चले जाइए;
और हे द्वीप के निवासियो, रोइए.
7क्या यही खुशी से भरा आप लोगों का नगर है,
जो पुराने समय से चला आ रहा है,
जिसमें रुकने के लिये
आप दूर तक चले जाते थे?
8वह नगर जो मुकुटों का दाता था,
जिसके व्यापारी शासक,
और जिसके व्यवसायी पृथ्वी के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे,
किसने सोर के विरुद्ध ऐसी योजना बनाई?
9सर्वशक्तिमान यहोवाह ने,
समस्त सुंदरता के घमंड को चूर-चूर कर देने
और पृथ्वी के प्रतिष्ठितों को तुच्छ कर देने के लिए यह योजना बनाई है.
10हे तरशीश नगर की पुत्री,
नील नदी के समान अपने देश को पार करके उस पार चली जाओ,
अब कोई विरोधी नहीं बचा.
11यहोवाह ने समुद्र पर अपनी बांह उठाई है
उन्होंने देशों को हिला दिया है.
यहोवाह ने कनान के विषय में
उसके गढ़ को नाश कर देने का आदेश दिया है.
12यहोवाह ने कहा है, “सीदोन की दुःखी कुंवारी पुत्री,
तुम अब और आनंदित न होगी!
“उठो, कित्तिमयों के देश के उस पार चली जाओ;
किंतु तुम्हें वहां भी शांति नहीं मिलेगी.”
13कसदियों के देश पर ध्यान दो,
ये वे लोग हैं जो वस्त्रहीन हो गए हैं!
अश्शूर ने इन्हें
जंगली पशुओं के लिए छोड़ दिया था;
उन्होंने उन्हें घेरकर गुम्मट खड़े किए,
उन्होंने उनके राज्यों को लूट लिया
उन्होंने इसे खंडहर बना दिया.
14तरशीश के जहाजो, रोओ;
क्योंकि तुम्हारे गढ़ नष्ट हो गए हैं!
15उस दिन सोर, नगर के एक राजा के दिनों के समान सत्तर वर्षों के लिए बढ़ा दिया जाएगा. सत्तर वर्षों के बीतने पर, सोर वेश्या की नाई गीत गाने लगेगा:
16“हे विस्‍मृता वेश्या,
अपनी वीणा ले और नगर में घूम;
भली-भांति बजा, बहुत से गीत गा,
ताकि तू फिर से याद की जाए!”
17सत्तर वर्षों के बीतने पर यहोवाह सोर पर ध्यान देंगे. सोर फिर से व्यापार करने लगेगा. धरती के सभी देशों के लिये सोर एक वेश्या के समान हो जाएगा. 18उसका व्यवसाय तथा उसकी मेहनत यहोवाह के लिए पवित्र होगी; वह न भंडार में रखी जाएगी न संचय की जाएगी. उनके व्यापार की प्राप्‍ति उन्हीं के काम में आएगी जो यहोवाह के सामने रहा करेंगे, ताकि उन्हें भरपूर भोजन और चमकीला वस्त्र मिले.

Currently Selected:

यशायाह 23: HCV

Highlight

Share

Compare

Copy

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in