YouVersion Logo
Search Icon

यशायाह 21

21
बाबेल के विरुद्ध भविष्यवाणी
1समुद्र किनारे की मरुभूमि के विरुद्ध भविष्यवाणी:
जिस प्रकार दक्षिण की भूमि में आंधी आती है,
उसी प्रकार बंजर भूमि से,
अर्थात् आतंक के देश से निकलकर आक्रमणकारी आ रहा है.
2मुझे एक दर्शन मिला जो दुःख का था कि:
विश्वासघाती विश्वासघात करता है और नाशक नाश करता है.
हे एलाम, चढ़ाई करो! हे मेदिया, सबको घेर लो!
मैं उन सबके दुःख को खत्म कर दूंगा जो उसके कारण हुए हैं.
3इस कारण मेरे शरीर में दर्द है,
मैं इतना घबरा गया हूं, कि मुझे सुनाई नहीं देता;
मैं इतना डर गया हूं,
कि मुझे दिखाई नहीं देता.
4मेरा हृदय कांपता है,
डर ने मुझे घेर लिया है;
वह शाम जिसकी मुझे चाह थी
वह डर में बदल गई है.
5भोजन की तैयारी हो गई
और मेहमानों को बिठाया जा रहा है,
शासको उठिए,
ढालों पर तेल लगाइए!
6प्रभु ने मुझसे कहा है:
“जाइए, एक पहरेदार को खड़ा करिये
और जो कुछ वह देखे उसे बताने दीजिए.
7जब वह रथों को, साथ साथ घुड़सवारों की जोड़ी को,
गधों के सवारों और ऊंटों के सवारों को देखे,
तब वह बहुत ध्यान से सुने.”
8तब वह पहरेदार सिंह के समान गुर्राते हुए कहेंगे,
“हे स्वामी, मैं दिन भर खड़ा पहरा देता रहता हूं;
और पूरी रात जागता हूं.
9और देखिये रथ में एक सैनिक आ रहे हैं,
दो-दो घोड़ों के रथ में सवार होकर आ रहे हैं.
उन्होंने कहा:
‘गिर गया, बाबेल गिर गया!
सभी मूर्तियां गिरकर
चूर-चूर हो गई हैं!’ ”
10हे मेरे कुचले गए पुत्र,
हे मेरे खलिहान के पुत्र
सर्वशक्तिमान यहोवाह इस्राएल के परमेश्वर ने,
मुझसे जो कुछ कहा, वह मैंने आपको बता दिया.
एदोम के विरुद्ध भविष्यवाणी
11दूमाह#21:11 दूमाह एदोम का दूसरा नाम अर्थात्, खामोशी के विरोध में भविष्यवाणी:
सेईर से मुझे कोई व्यक्ति बुला रहे हैं,
“हे पहरेदार, रात की क्या ख़बर है?”
12पहरेदार ने कहा,
“सुबह होती है, और रात भी.
और जो कुछ आप पूछना चाहते हैं, पूछिए;
और पूछने के लिये आईये.”
अराबिया के खिलाफ़ एक भविष्यवाणी
13अराबिया के खिलाफ़ एक भविष्यवाणी:
ददान के यात्री संघो,
अराबिया की बंजर भूमि में आप लोग रात बिताएंगे,
14तेमा देश के लोगों को पानी पिलाएंगे;
भागे हुओं को खाना दीजिए.
15क्योंकि वे युद्ध से भागे हुए हैं,
और तलवार
और धनुष के
सामने से भागे हुए हैं.
16क्योंकि प्रभु ने मुझसे ऐसा कहा है: “एक वर्ष के भीतर, एक अनुबंध से बंधे एक मज़दूर के वर्ष की गिनती के अनुसार, केदार का सारा वैभव समाप्‍त हो जाएगा. 17केदार के तीर चलानेवालों की गिनती कम हो जाएगी.” यह यहोवाह, इस्राएल के परमेश्वर, का वचन है.

Currently Selected:

यशायाह 21: HCV

Highlight

Share

Compare

Copy

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in