YouVersion Logo
Search Icon

2 थेस्सलोनि 2

2
प्रभु के दोबारा आगमन के लक्षण
1और अब, प्रिय भाइयो और बहनो, हमारे प्रभु मसीह येशु के दोबारा आगमन तथा उनके साथ हमारे इकट्ठा होने के विषय में आप लोगों से हमारी विनती है, 2कि आप लोग उतावली में न तो अपना मानसिक संतुलन खोइए और न किसी आत्मिक प्रकाशन, वचन या किसी ऐसे पत्र के कारण घबराइए, जो आप लोगों को इस रीति से सौंपा जाए, जो मानो आप लोगों को हमारे द्वारा लिखा गया है तथा जिसमें यह सूचना दी गई हो कि प्रभु के दिन का आगमन हो चुका. 3कोई आप लोगों को किसी भी रीति से भटकाने न पाएं क्योंकि यह उस समय तक न होगा जब तक इसके पहले विश्वास का पतन न हो जाए तथा पाप का पुत्र, जो विनाश का पुत्र है, प्रकट न हो. 4वह हर एक तथाकथित ईश्वर या आराधना योग्य वस्तु का विरोध करता तथा अपने आपको इन सबके ऊपर करता है कि स्वयं को परमेश्वर बताते हुए परमेश्वर के मंदिर में ऊंचे आसन पर जा बैठे.
5क्या आप लोगों को याद नहीं कि आप लोगों के साथ रहते हुए मैंने आप लोगों को यह सब बताया था? 6और अब आप लोगों को यह भी मालूम है कि उसे इस समय किसने अपने वश में किया हुआ है कि वह अपने निर्धारित समय पर ही प्रकट किया जाए. 7अधर्म की गुप्‍त शक्ति पहले ही सक्रिय है, परंतु वह, जो इस पर नियंत्रण बनाए हुए हैं, केवल तब तक नियंत्रण बनाए रखेंगे, जब तक उसे इस मार्ग से हटा न दिया जाए, 8तभी वह अधर्मी प्रकट होगा, जिसे प्रभु येशु अपने मुख की फूंक मात्र से उसका वध कर देंगे—वस्तुतः उनके दोबारा आगमन का प्रताप मात्र ही उसके अस्तित्व को समाप्‍त कर डालेगा. 9अधर्मी का प्रकट होना शैतान के कार्यों के अनुसार होगा. वह झूठे चिन्हों और चमत्कारों के द्वारा सामर्थ्य के सब प्रकार के दिखावे का प्रयोग करेगा, 10और नाश होने वालों को दुष्टता के द्वारा हर प्रकार से भरमाएगा. वे इसलिए नाश होंगे क्योंकि उन्होंने अपने उद्धार के लिए सच्चे प्रेम को स्वीकार नहीं किया. 11यही कारण है कि उन्हें परमेश्वर द्वारा ऐसे भटका देने वाली सामर्थ्य में डाल दिया जाएगा कि वे झूठ पर ही विश्वास करें 12कि वे सभी, जिन्होंने सच का विश्वास नहीं किया परंतु सिर्फ अधर्म में प्रसन्‍न होते रहे, दंडित किए जा सकें.
दृढ़ बने रहने के लिए प्रोत्साहन
13किंतु, प्रिय भाइयो और बहनो, यहां आप लोगों के लिए परमेश्वर के सामने हमारा सदैव धन्यवाद देना सही ही है. आप लोग प्रभु के प्रिय हैं क्योंकि परमेश्वर ने प्रारंभ ही से पवित्र आत्मा द्वारा पाप से अलग करके तथा सच में आप लोगों के विश्वास के कारण उद्धार के लिए आप लोगों को चुन लिया है. 14परमेश्वर ने हमारे सुसमाचार बताने के द्वारा आप लोगों को बुलाया कि आप लोग हमारे प्रभु मसीह येशु की महिमा में शामिल हो सकें.
15इसलिये, प्रिय भाइयो और बहनो, स्थिर रहिये. उन पारम्परिक शिक्षाओं में अटल रहिये, जो आप लोगों ने हमसे शाब्दिक रूप से या पत्र के द्वारा प्राप्‍त की हैं.
16अब स्वयं हमारे प्रभु मसीह येशु तथा पिता परमेश्वर, जिन्होंने अपने प्रेम में अनुग्रह द्वारा हमें अनंत धीरज-प्रोत्साहन तथा उत्तम आशा प्रदान की है, 17आप लोगों को हर एक सत्कर्म तथा वचन-संदेश में मनोबल और प्रोत्साहन प्रदान करें.

Highlight

Share

Compare

Copy

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

Video for 2 थेस्सलोनि 2