2 थेस्सलोनि 1
1
1थेस्सलोनिकेयुस नगर की कलीसिया को,
जो पिता परमेश्वर तथा प्रभु मसीह येशु में है, पौलॉस, सिलवानॉस#1:1 सिलवानॉस अर्थात्, सीलास तथा तिमोथियॉस की ओर से:
2आप लोगों में पिता परमेश्वर तथा प्रभु मसीह येशु का अनुग्रह तथा शांति बनी रहे.
उत्पीड़न के दौरान प्रोत्साहन
3प्रिय भाइयो और बहनो, आप लोगों के बढ़ते हुए विश्वास तथा हर एक में आपसी प्रेम के दिन-प्रतिदिन बढ़ते जाने के लिए परमेश्वर को हमारा लगातार धन्यवाद सही ही है. 4इसलिये, परमेश्वर की कलीसियाओं में हम आप लोगों के द्वारा सहे जा रहे उत्पीड़नों और यातनाओं की स्थिति में भी आप लोगों द्वारा की जा रही लगातार कोशिशों तथा विश्वास का वर्णन अत्यंत गर्व के साथ करते हैं.
5यह सब परमेश्वर के सच्चे न्याय के निर्णय का एक स्पष्ट प्रमाण है, जिसके परिणामस्वरूप आप लोग परमेश्वर के राज्य के योग्य समझे जाएंगे—वस्तुतः आप लोग यातनाएं इसी के लिए सह रहे हैं. 6इसलिये परमेश्वर के लिए यही सही है कि वह उन्हें भी क्लेश ही दें, जिन्होंने आप लोगों को क्लेश दिया है 7तथा प्रभु येशु के स्वर्ग से ज्वालामय आग में अपने सामर्थ्यी स्वर्गदूतों के साथ प्रकट होने के अवसर पर आप लोगों की और हमारी भी, जो दूर हैं, पीड़ा मिटे. 8उस अवसर पर वह उन सबसे बदला लेंगे, जो परमेश्वर को जानते नहीं हैं तथा उनसे भी, जो हमारे प्रभु मसीह येशु के सुसमाचार को नहीं मानते हैं. 9अनंत विनाश उनका दंड होगा. इसमें वे प्रभु की उपस्थिति तथा उनके सामर्थ्य के पराक्रम से दूर कर दिए जाएंगे. 10उस समय वह अपने पवित्र लोगों के बीच गौरवान्वित होंगे तथा वे सभी, जिन्होंने उनमें विश्वास किया है, उन्हें चकित हो निहारेंगे. आप लोग भी उनमें शामिल हैं क्योंकि आप लोगों ने हमारे संदेश में विश्वास किया है.
11इस बात के प्रकाश में हम आप लोगों के लिए हमेशा प्रार्थना करते हैं कि आप लोग हमारे परमेश्वर के मत में अपने बुलावे के अनुरूप पाए जाएं तथा आप लोग उत्तम उद्देश्य की हर एक अभिलाषा तथा विश्वास के हर एक काम को सामर्थ्य से पूरा करते जाएं, 12कि हमारे परमेश्वर तथा प्रभु मसीह येशु की कृपा के अनुसार आप लोगों में हमारे प्रभु मसीह येशु की तथा उनमें आप लोगों की महिमा हो.
Currently Selected:
2 थेस्सलोनि 1: HCV
Highlight
Share
Compare
Copy
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.