तुम लोग जो इज़राएल देश से नहीं हो, जंगली जैतून की डालियों के समान हो, जिनको अच्छे किस्म के जैतून के पेड़ के साथ जोड़कर कलम कर दिया गया है, अर्थात इज़राएल के लोगों के साथ जोड़ दिया गया है। तुमने उन शाखाओं का स्थान ले लिया है जो उस से कटी हुई थीं। और इस वजह से तुम उस अच्छे किस्म के पेड़ का हिस्सा बनने से मिलने वाली आशीषों का आनंद लेते हो। लेकिन यह मत सोचो कि तुम कटी हुई शाखाओं से बेहतर हो। बस इतना याद रखना कि तुम उस पेड़ की जड़ों और तने को सहारा नहीं दे रहे हो। इसकी जड़ें और तना, अर्थात इज़राएल के लोग, तुमको सहारा दे रहे हैं!