1
1 कुरिंथियों 2:9
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
परंतु जैसा लिखा है : जो बातें आँख ने नहीं देखीं, कान ने नहीं सुनीं और न ही मनुष्य के मन में आईं, उन्हीं को परमेश्वर ने उससे प्रेम रखनेवालों के लिए तैयार किया है।
Compare
Explore 1 कुरिंथियों 2:9
2
1 कुरिंथियों 2:14
परंतु शारीरिक मनुष्य परमेश्वर के आत्मा की बातों को ग्रहण नहीं करता, क्योंकि उसके लिए वह मूर्खता है; वह उन्हें जान नहीं सकता, क्योंकि वे आत्मिक रूप से परखी जाती हैं।
Explore 1 कुरिंथियों 2:14
3
1 कुरिंथियों 2:10
परंतु परमेश्वर ने उन्हें हम पर आत्मा के द्वारा प्रकट किया; क्योंकि आत्मा सब बातों को, यहाँ तक कि परमेश्वर की गहरी बातों को भी खोजता है।
Explore 1 कुरिंथियों 2:10
4
1 कुरिंथियों 2:12
परंतु हमने संसार की आत्मा नहीं, बल्कि वह आत्मा पाया है जो परमेश्वर की ओर से है, ताकि हम उन बातों को जानें जो परमेश्वर के द्वारा हमें उदारता से दी गई हैं
Explore 1 कुरिंथियों 2:12
5
1 कुरिंथियों 2:4-5
और मेरा वचन और मेरा प्रचार ज्ञान के लुभानेवाले शब्दों के साथ नहीं, बल्कि आत्मा और सामर्थ्य के प्रमाण के साथ था, ताकि तुम्हारा विश्वास मनुष्यों के ज्ञान पर नहीं, परंतु परमेश्वर के सामर्थ्य पर आधारित हो।
Explore 1 कुरिंथियों 2:4-5