1
1 कुरिंथियों 1:27
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
परंतु परमेश्वर ने जगत के मूर्खों को चुन लिया कि ज्ञानवानों को लज्जित करे, और परमेश्वर ने जगत के निर्बलों को चुन लिया कि बलवानों को लज्जित करे
Compare
Explore 1 कुरिंथियों 1:27
2
1 कुरिंथियों 1:18
क्योंकि क्रूस का संदेश नाश होनेवालों के लिए तो मूर्खता है, परंतु हम उद्धार पानेवालों के लिए परमेश्वर का सामर्थ्य है।
Explore 1 कुरिंथियों 1:18
3
1 कुरिंथियों 1:25
क्योंकि परमेश्वर की मूर्खता मनुष्यों के ज्ञान से अधिक ज्ञानवान है, और परमेश्वर की निर्बलता मनुष्यों के बल से अधिक बलवान है।
Explore 1 कुरिंथियों 1:25
4
1 कुरिंथियों 1:9
परमेश्वर विश्वासयोग्य है; उसी ने तुम्हें अपने पुत्र हमारे प्रभु यीशु मसीह की संगति में बुलाया है।
Explore 1 कुरिंथियों 1:9
5
1 कुरिंथियों 1:10
हे भाइयो, हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम से मैं तुमसे विनती करता हूँ कि तुम सब एक ही बात कहो, और तुममें फूट न हो, परंतु तुम एक ही मन और एक ही विचार में होकर मिले रहो।
Explore 1 कुरिंथियों 1:10
6
1 कुरिंथियों 1:20
कहाँ है ज्ञानवान? कहाँ है शास्त्री? कहाँ है इस युग का विवादी? क्या परमेश्वर ने इस संसार के ज्ञान को मूर्खता नहीं ठहराया?
Explore 1 कुरिंथियों 1:20