“मेरी स्थिति यह है कि उनके साथ मेरी वाचा है,” यह यहोवाह का संदेश है. “मेरा आत्मा, जो आप पर आया है, तथा मेरे वे शब्द, जो मैंने आपके मुंह में डाले; वे आपके मुंह से अलग न होंगे, न आपकी संतान के मुंह से, न ही आपकी संतान की संतान के मुंह से, यह सदा-सर्वदा के लिए आदेश है.” यह यहोवाह की घोषणा है.