“यदि आप शब्बाथ दिन को अशुद्ध न करेंगे,
अर्थात् मेरे पवित्र दिन के हित में अपनी इच्छा को छोड़ देते हैं,
शब्बाथ दिन को आनंद का दिन मानकर
और यहोवाह के पवित्र दिन का सम्मान करते हैं,
अपनी इच्छाओं को छोड़कर
व्यर्थ की बातें न बोलें,
तो आप यहोवाह के कारण आनंदित होंगे,
मैं आपको पृथ्वी की ऊंचाइयों तक ले जाऊंगा
और आप आपके पिता याकोब के भाग की उपज से खाएंगे.”
क्योंकि यह यहोवाह के मुंह से निकला वचन है.