1
यशायाह 60:1
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
“उठिए, प्रकाशमान होइए, क्योंकि आपका प्रकाश आया है, तथा यहोवाह का तेज आपके ऊपर उदय हुआ है.
Compare
Explore यशायाह 60:1
2
यशायाह 60:3
गैर-यहूदी जनसमुदाय आपके पास प्रकाश के लिये, और राजा आपके आरोहण के प्रताप की ओर आएंगे.
Explore यशायाह 60:3
3
यशायाह 60:2
देखिये, पृथ्वी पर तो अंधकार और जनसमुदायों के लोगों पर घोर अंधकार है, परंतु आपके ऊपर यहोवाह उदय होंगे और उनका तेज आपके ऊपर प्रकट होगा.
Explore यशायाह 60:2
4
यशायाह 60:22
सबसे छोटा एक हज़ार हो जाएगा, और सबसे कमजोर एक सामर्थ्यी जनसमुदाय बन जाएगा. मैं यहोवाह हूं; ठीक समय पर मैं सब कुछ पूरा करूंगा.”
Explore यशायाह 60:22
5
यशायाह 60:19
तब दिन के समय आपको प्रकाश के लिए, न तो सूर्य की आवश्यकता होगी और न रात को चांद की, परंतु यहोवाह आपके लिए सदा के प्रकाश होंगे, और आपके परमेश्वर आपके वैभव होंगे.
Explore यशायाह 60:19
6
यशायाह 60:20
आपका सूर्य कभी अस्त न होगा, न ही आपके चांद की ज्योति कम होगी; क्योंकि यहोवाह आपके सदैव की ज्योति होंगे, और आपके विलाप के दिन समाप्त हो जाएंगे.
Explore यशायाह 60:20
7
यशायाह 60:5
तब आप देखेंगे तथा आनंदित होएंगे, आपका हृदय आनंद से भर जाएगा; क्योंकि सागर का सारा धन आपका हो जाएगा, और देशों की धन-संपत्ति आपकी हो जाएगी.
Explore यशायाह 60:5
8
यशायाह 60:4
“अपने आस-पास दृष्टि उठाकर देखिये: वे सभी इकट्ठे हो रहे हैं और वे आपके पास आ रहे हैं; दूर स्थानों से आपके पुत्र आ जाएंगे, आपकी पुत्रियां गोद में उठाकर लाई जाएंगी.
Explore यशायाह 60:4
9
यशायाह 60:21
तब आपके लोग धर्मी हो जाएंगे वे सदा-सर्वदा के लिए देश के अधिकारी हो जाएंगे. मेरे लगाए हुए पौधे, और मेरे हाथों का काम ठहरेंगे, जिससे मेरी महिमा प्रकट हो.
Explore यशायाह 60:21
10
यशायाह 60:18
अब आपके देश में फिर हिंसा न होगी, न ही आपकी सीमाओं में हलचल या विनाश बिखर जाएगा, परंतु आप अपनी शहरपनाह का नाम उद्धार और अपने फाटकों का नाम यश रखेंगे.
Explore यशायाह 60:18
11
यशायाह 60:11
आपके फाटक निरंतर खुले रहेंगे, दिन हो या रात, वे बंद नहीं किए जाएंगे, देश की धन-संपत्ति और उनके राजा बंधुए होकर आपके पास आएंगे.
Explore यशायाह 60:11
12
यशायाह 60:6
आपके देश असंख्य ऊंटों से भर जाएंगे, जो मिदियान तथा एफाह और शीबा देश से आएंगे. वे अपने साथ सोना तथा लोबान लाएंगे, वे यहोवाह का आनंद से गुणगान करेंगे.
Explore यशायाह 60:6
13
यशायाह 60:10
“परदेशी लोग आपकी शहरपनाह को उठाएंगे, उनके राजा आपकी सेवा करेंगे. क्योंकि क्रोध में आकर मैंने आपको दुःख दिया था, परंतु अब आपसे प्रसन्न होकर दया करूंगा.
Explore यशायाह 60:10
14
यशायाह 60:15
“जब आप त्यागी हुई घृणा के नगर थे, कोई भी व्यक्ति आप में से होकर नहीं जाते थे, लेकिन अब मैं आपको स्थिर गौरव का स्थान बना दूंगा और पीढ़ी दर पीढ़ी आनंद का कारण ठहराऊंगा.
Explore यशायाह 60:15
15
यशायाह 60:16
आप अन्य जनसमूहों का दूध पी लेंगी आपको राजा दूध पिलाएंगे. तब आप जान लेंगे कि मैं, यहोवाह ही, आपका उद्धारकर्ता, और याकोब का वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर, आपका छुड़ाने वाला हूं.
Explore यशायाह 60:16