1
यशायाह 42:6-7
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
“मैं ही, वह यहोवाह हूं, मैंने धर्म से आपको बुलाया है; मैं आपका हाथ थाम कर आपकी देखभाल करूंगा. मैं आपको लोगों के लिए वाचा और देशों के लिए ज्योति ठहराऊंगा, ताकि अंधे देख पाएं, बंदी कारागार से बाहर लाया जाएं जो कारागार के अंधकार में रहते हैं.
Compare
Explore यशायाह 42:6-7
2
यशायाह 42:8
“मैं ही वह यहोवाह हूं; यही मेरा नाम है! किसी और को मैं अपनी महिमा न दूंगा, और मेरी स्तुति खुदी हुई मूर्ति को न दूंगा.
Explore यशायाह 42:8
3
यशायाह 42:1
“मेरे इन सेवक को देखिये, जिनसे मैं आनंदित हूं, वह मेरे चुने हुए हैं, मेरे प्रिय; उन पर मैंने अपना आत्मा रखा है, वही देशों का निष्पक्ष न्याय करेंगे.
Explore यशायाह 42:1
4
यशायाह 42:3-4
कुचले हुए नरकट को वह तोड़कर नहीं फेंकेंगे, और न ही वह टिमटिमाती बत्ती को बुझा देंगे. वह सच्चाई से न्याय करेंगे; जब तक वह न्याय को पृथ्वी पर स्थिर न करें वह न तो निराश होंगे न थकेंगे. द्वीप उनकी व्यवस्था की प्रतीक्षा करेंगे.”
Explore यशायाह 42:3-4
5
यशायाह 42:16
अंधों को मैं ऐसे मार्ग से ले जाऊंगा जिसे वे जानते नहीं, उन अनजान रास्तों पर मैं उन्हें अपने साथ साथ ले चलूंगा; मैं उनके अंधियारे को दूर करूंगा उनके टेढ़े रास्ते को सीधा कर दूंगा. मैं यह सब कर दिखाऊंगा; इसमें कोई कमी न होगी.
Explore यशायाह 42:16
6
यशायाह 42:9
देखिये, पुरानी बातें बीत चुकी हैं, अब मैं नई बात बताता हूं. अब वे बातें पहले ही बताऊंगा जो आगे चलकर घटने वाली हैं.”
Explore यशायाह 42:9