1
यशायाह 41:10
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
इसलिये मत डरिये, मैं आपके साथ हूं; इधर-उधर मत ताकिए, क्योंकि आपका परमेश्वर मैं हूं. मैं आपको दृढ़ करूंगा और आपकी सहायता करूंगा; मैं आपको अपने नीतिमान दाएं हाथ से संभाले रखूंगा.
Compare
Explore यशायाह 41:10
2
यशायाह 41:13
क्योंकि मैं यहोवाह आपका परमेश्वर हूं, जो आपके दाएं हाथ को थामे रहता है जो आपको आश्वासन देता है, मत डरिये; आपकी सहायता मैं करूंगा.
Explore यशायाह 41:13
3
यशायाह 41:11
“देखिए जो आपसे क्रोधित हैं वे लज्जित एवं अपमानित किए जाएंगे; वे जो आपसे झगड़ा करते हैं नाश होकर मिट जाएंगे.
Explore यशायाह 41:11
4
यशायाह 41:9
आपको जिन्हें मैं दूर देश से लौटा लाया हूं, तथा पृथ्वी के दूरतम स्थानों से आपको बुलाकर मैंने आपको यह आश्वासन दिया है. ‘आप मेरे सेवक हैं’; मेरे चुने हुए, मैंने आपको छोड़ा नहीं है.
Explore यशायाह 41:9
5
यशायाह 41:12
आप उन्हें जो आपसे विवाद करते थे खोजते रहेंगे, किंतु उन्हें पाएंगे नहीं. जो आपके साथ युद्ध करते हैं, वे नाश होकर मिट जाएंगे.
Explore यशायाह 41:12
6
यशायाह 41:14
हे कीड़े समान याकोब, हे इस्राएली प्रजा मत डरिये, आपकी सहायता मैं करूंगा,” यह यहोवाह की वाणी है. इस्राएल के पवित्र परमेश्वर आपके छुड़ाने वाले हैं.
Explore यशायाह 41:14
7
यशायाह 41:8
“हे मेरे दास इस्राएल, मेरे चुने हुए याकोब, मेरे मित्र अब्राहाम के वंश
Explore यशायाह 41:8
8
यशायाह 41:18
मैं सूखी पहाड़ियों से नदियों को बहा दूंगा, घाटियों के मध्य झरने फूट पड़ेंगे. निर्जन स्थल जल ताल हो जाएगा, तथा सूखी भूमि जल का सोता होगी.
Explore यशायाह 41:18
9
यशायाह 41:17
“जो दीन तथा दरिद्र हैं वे जल की खोज कर रहे हैं, किंतु जल कहीं नहीं; प्यास से उनका गला सूख गया है. मैं यहोवाह ही उन्हें स्वयं उत्तर दूंगा; इस्राएल का परमेश्वर होने के कारण मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगा.
Explore यशायाह 41:17
10
यशायाह 41:4
आदिकाल से अब तक की पीढ़ियों को किनने बुलाया है? मैं ही यहोवाह, जो सबसे प्रथम और अंतिम हूं.”
Explore यशायाह 41:4
11
यशायाह 41:19-20
मरुस्थल देवदार, बबूल, मेंहदी, तथा जैतून वृक्ष उपजाने लगेंगे. मैं मरुस्थल में सनौवर, चिनार तथा चीड़ के वृक्ष उगा दूंगा, कि वे देख सकें तथा इसे समझ लें, कि यह यहोवाह के हाथों का कार्य है, तथा इसे इस्राएल के पवित्र परमेश्वर ही ने किया है.”
Explore यशायाह 41:19-20