1
यशायाह 43:19
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
देखिये, मैं एक नई बात करता हूं! जो अभी प्रकट होगी, क्या आप उससे अनजान रहेंगे? मैं बंजर भूमि में एक मार्ग बनाऊंगा और निर्जल देश में नदियां बहाऊंगा.
Compare
Explore यशायाह 43:19
2
यशायाह 43:2
जब आप गहरे जल से होकर चलेंगे, आप मुझे अपने पास पाएंगे; जब आप नदियों से होकर आगे बढ़ेंगे, वे आपको डूबा न सकेंगी. जब आप आग में से होकर निकलेंगे, आग आपको झुलसा न सकेगी; न ही लौ आपको भस्म कर सकेगी.
Explore यशायाह 43:2
3
यशायाह 43:18
“न तो पुरानी बातों को याद करिये; और न ही अतीत पर विचार करिये.
Explore यशायाह 43:18
4
यशायाह 43:1
हे इस्राएल आपके रचनेवाले और हे याकोब, आपके सृजनहार यहोवाह— जिन्होंने आपकी रचना की है, वह यहोवाह यों कहते हैं: “मत डरिये, क्योंकि मैंने आपको छुड़ा लिया है; मैंने नाम लेकर आपको बुलाया है; अब आप मेरे हो गए हैं.
Explore यशायाह 43:1
5
यशायाह 43:4
इसलिये कि आप मेरी दृष्टि में अनमोल तथा प्रतिष्ठित और मेरे प्रिय हैं, इस कारण मैं आपके बदले में मनुष्यों को, और आपके प्राण के बदले में राज्य-राज्य के लोगों को दे दूंगा.
Explore यशायाह 43:4
6
यशायाह 43:3
क्योंकि मैं यहोवाह ही आपका परमेश्वर हूं, आपके छुड़ाने वाले, इस्राएल के पवित्र परमेश्वर मैं हूं; मैंने मिस्र देश से आपको छुड़ाया है, मैंने कूश एवं सेबा को आपके बदले में दिया है.
Explore यशायाह 43:3
7
यशायाह 43:5
मत डरिये, क्योंकि मैं आपके साथ हूं; मैं आपके वंश को पूर्व से ले आऊंगा तथा आपको पश्चिम में इकट्ठा करूंगा.
Explore यशायाह 43:5
8
यशायाह 43:25
“मैं ही हूं, जो अपने नाम के निमित्त आपके पापों को मिटा देता हूं, आपके पापों को मैं याद नहीं रखूंगा.
Explore यशायाह 43:25
9
यशायाह 43:10
यहोवाह ने कहा, “आप मेरे गवाह बनिए,” और वे सेवक जिन्हें मैंने चुना है, ताकि आप मुझे पहचानें, मुझमें विश्वास करें तथा समझ पाएं कि मैं ही परमेश्वर हूं. न मुझसे पहले कोई थे, न बाद में कोई हुए.
Explore यशायाह 43:10
10
यशायाह 43:11
मैं ही यहोवाह हूं, मुझे छोड़ कोई और नहीं हैं.
Explore यशायाह 43:11
11
यशायाह 43:13
मैं ही परमेश्वर हूं तथा आगे भी मैं वही हूं. कोई और नहीं हैं जो मेरे हाथों से किन्हीं व्यक्ति को छीनकर छुड़ा लें. कौन हैं, जो मेरे द्वारा किए गए काम को पलट सकते हैं?”
Explore यशायाह 43:13
12
यशायाह 43:20-21
मैदान के पशु सियार तथा शुतुरमुर्ग मेरी महिमा करेंगे, क्योंकि निर्जन स्थान में नदियां तथा मरुस्थल में लोगों को पीने के लिए जल मिलेगा, वे लोग, जिन्हें मैंने इस उद्देश्य से बनाया है, कि वे मेरी प्रशंसा करें.
Explore यशायाह 43:20-21
13
यशायाह 43:6-7
और उत्तर से कहूंगा, ‘उन्हें मुझे दे दो!’ और दक्षिण से कि, ‘मत रोके रहो उन्हें.’ दूर से मेरे पुत्रों और पुत्रियों को ले आइए— उन सभी को जो मेरे नाम से जाने जाते हैं, जिन्हें मैंने अपनी महिमा के लिए सृजा है, जिनकी रचना मैंने की है.”
Explore यशायाह 43:6-7
14
यशायाह 43:16-17
यहोवाह ने कहा है— जिन्होंने समुद्र में से मार्ग तैयार किया, और गहरे जल में से पथ निकालते हैं. “वह जो रथों और घोड़ों, सेना और शूरवीरों को एक साथ निकाल लाता है; वे एक साथ लेटेंगे और फिर कभी न उठेंगे, वे बुझा दिए गए हैं, जैसे एक बाती बुझा दी जाती है.”
Explore यशायाह 43:16-17
15
यशायाह 43:15
मैं यहोवाह आपका पवित्र परमेश्वर, इस्राएल के रचनेवाले, आपका राजा हूं.”
Explore यशायाह 43:15