कौन हैं जिन्होंने अपनी हथेली से महासागर को नापा है,
किनने बित्ते से आकाश को नापा है?
किनने पृथ्वी की धूल को माप कर उसकी गिनती की है,
तथा पर्वतों को कांटे से
तथा पहाड़ियों को तौल से मापा है?
किनने यहोवाह के आत्मा को मार्ग बताया है,
अथवा यहोवाह का सहायक होकर उन्हें ज्ञान सिखाया है?
किनसे उन्होंने सलाह ली,
तथा किनने उन्हें समझ दी?
किनने उन्हें न्याय की शिक्षा दी तथा उन्हें ज्ञान सिखाया,
किनने उन्हें बुद्धि का मार्ग बताया?