शांति के परमेश्वर, जिन्होंने भेड़ों के महान चरवाहे अर्थात् येशु मसीह, हमारे प्रभु को अनंत वाचा के लहू के द्वारा मरे हुओं में से जीवित किया, आप लोगों को हर एक भले काम में अपनी इच्छा की पूर्ति के लिए सुसज्जित करें तथा हमें येशु मसीह के द्वारा वह करने के लिए प्रेरित करें, जो उनकी दृष्टि में सुखद है. उन्हीं की महिमा सदा-सर्वदा होती रहे. आमेन.