1
याकोब 1:2-3
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
प्रिय भाइयो और बहनो, जब आप लोग विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं का सामना करते हैं तो, इन्हें निरे हर्ष का विषय समझिए, क्योंकि आप लोग यह जानते ही हैं कि आपके विश्वास की परीक्षा से धीरज उत्पन्न होता है.
Compare
Explore याकोब 1:2-3
2
याकोब 1:5
यदि आप लोगों में से किसी में भी ज्ञान का अभाव है तो, वह परमेश्वर से विनती करें, जो दोष लगाये बिना सभी को उदारतापूर्वक प्रदान करते हैं और वह ज्ञान उन्हें दिया जाएगा
Explore याकोब 1:5
3
याकोब 1:19
प्रिय भाइयो और बहनो, यह ध्यान रहे कि आप लोग सुनने में तत्पर, बोलने में धीर तथा क्रोध में धीमे हों
Explore याकोब 1:19
4
याकोब 1:4
धीरज को अपना काम पूरा कर लेने दीजिए कि आप निर्दोष और सिद्ध हो जाएं और आप लोगों में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए.
Explore याकोब 1:4
5
याकोब 1:22
वचन की शिक्षा पर चलनेवाले बनें, न कि सिर्फ सुननेवाले, जो स्वयं को धोखे में रखते हैं
Explore याकोब 1:22
6
याकोब 1:12
धन्य है वह व्यक्ति, जो परख-परीक्षाओं में स्थिर रहता है क्योंकि परीक्षा में खरे साबित होने पर उन्हें वह जीवन-मुकुट प्रदान किया जाएगा, जिसकी प्रतिज्ञा प्रभु ने उनके लिए की है, जो उनसे प्रेम करते हैं.
Explore याकोब 1:12
7
याकोब 1:17
हर एक अच्छा वरदान और निर्दोष दान ऊपर से अर्थात् ज्योतियों के पिता की ओर से आता है, जिनमें न तो कोई परिवर्तन है और न अदल-बदल.
Explore याकोब 1:17
8
याकोब 1:23-24
क्योंकि यदि कोई वचन की शिक्षा को सिर्फ सुननेवाले हैं किंतु पालन नहीं करते, वह उस व्यक्ति के समान हैं, जो अपना मुख दर्पण में देखते हैं. उसमें उन्होंने स्वयं को देखा और चले गये और तुरंत ही भूल गये कि कैसा था उनका रूप.
Explore याकोब 1:23-24
9
याकोब 1:27
हमारे परमेश्वर और पिता की दृष्टि में बिलकुल शुद्ध और निष्कलंक भक्ति यह है: मुसीबत में पड़े अनाथों और विधवाओं की सुधि लेना तथा स्वयं को संसार के बुरे प्रभाव से निष्कलंक रखना.
Explore याकोब 1:27
10
याकोब 1:13-14
परीक्षा में पड़ने पर कोई भी यह न कहें: “परमेश्वर मुझे परीक्षा में डाल रहे हैं,” क्योंकि न तो परमेश्वर को किसी परीक्षा में डाला जा सकता है और न ही वह स्वयं किसी को परीक्षा में डालते हैं. हर एक व्यक्ति स्वयं अपनी ही अभिलाषा में पड़कर तथा फंसकर परीक्षा में जा पड़ते हैं.
Explore याकोब 1:13-14
11
याकोब 1:9
दीन विश्वासी भाई और बहन अपने ऊंचे पद में गर्व करें
Explore याकोब 1:9