Biểu tượng Ứng dụng Kinh Thánh
Biểu tượng Tìm kiếm

ज़करयाह 3

3
महापुरोहित के लिये साफ कपड़े
1तब उसने मुझे दिखाया कि महापुरोहित यहोशू यहोवाह के दूत के सामने खड़े हैं, और स्वर्गदूत की दाईं ओर शैतान#3:1 शैतान हिब्री शब्द का अर्थ: दुश्मन, यहोशू पर दोष लगाने के लिये खड़ा है. 2यहोवाह ने शैतान से कहा, “हे शैतान, यहोवाह तुम्हें डांटें! यहोवाह, जिन्होंने येरूशलेम को चुन लिया है, तुम्हें डांटें! क्या यह व्यक्ति आग से निकाली गई जलती हुई लाठी के समान नहीं हैं?”
3इस समय यहोशू स्वर्गदूत के सामने गंदे कपड़े पहने हुए खड़े थे. 4तब स्वर्गदूत ने अपने सामने खड़े व्यक्तियों से कहा, “उनके गंदे कपड़ों को उतार दीजिए.”
तब उसने यहोशू से कहा, “देखिये, मैंने आपके पापों को दूर कर दिया है, और मैं आपको सुंदर कपड़े पहनाऊंगा.”
5तब मैंने कहा, “उनके सिर पर एक साफ पगड़ी रखिये.” तब उन्होंने महापुरोहित यहोशू को एक साफ पगड़ी और साफ कपड़े पहनाए, और यहोवाह के दूत उनके पास खड़े थे.
6उसके बाद यहोवाह के दूत ने यहोशू को यह आश्वासन दिया: 7“सर्वशक्तिमान यहोवाह का यह कहना है: ‘यदि आप मेरी आज्ञाओं को मानेंगे और मेरी विधियों पर चलेंगे, तो आप मेरे भवन पर शासन करेंगे और मेरे आंगनों पर आपका अधिकार होगा, और मैं आपको इन लोगों के बीच में जगह दूंगा जो यहां खड़े हैं.
8“ ‘हे महापुरोहित यहोशू, आप और आपके सामने बैठे हुए आपके सहकर्मी, आप सब जो आनेवाली चीज़ों के प्रतीक मात्र हैं, सुन तो लीजिए: मैं अपने सेवक, शाखा को लानेवाला हूं. 9उस पत्थर को देखिये, जिसे मैंने यहोशू के सामने रखा है! उस एक ही पत्थर में सात नेत्र हैं, और मैं उस पर एक लेख उकेरूंगा,’ सर्वशक्तिमान यहोवाह का कहना है, ‘और मैं एक ही दिन में इस देश के पाप को हटा दूंगा.
10“ ‘उस दिन, आप लोगों में से हर एक व्यक्ति अपने पड़ोसी को अंगूर और अंजीर पेड़ के नीचे संगति करने के लिए आमंत्रित करेंगे.’ सर्वशक्तिमान यहोवाह की यह घोषणा है.”

Tô màu

Sao chép

So sánh

Chia sẻ

None

Bạn muốn lưu những tô màu trên tất cả các thiết bị của mình? Đăng ký hoặc đăng nhập