मीकाह 6
6
इस्राएल के विरुद्ध यहोवाह का अभियोग
1सुनिए कि यहोवाह क्या कहते हैं:
“उठिए, और पर्वतों के आगे मेरा मुकदमा रखिए;
पहाड़ियां सुनें कि आप क्या कहते हैं.
2“हे पर्वतो, यहोवाह के द्वारा लगाए गए आरोपों पर ध्यान दो;
हे पृथ्वी की अटल नींव, तुम भी सुनो.
क्योंकि यहोवाह का अपने लोगों के विरुद्ध एक अभियोग है;
वे इस्राएल के विरुद्ध एक मुकदमा दायर कर रहे हैं.
3“हे मेरे प्रजा, मैंने आपके साथ क्या अन्याय किया है?
मुझे बताइए कि मैंने आपके ऊपर क्या बोझ डाला है?
4मैंने आपको मिस्र देश से बाहर निकाला है
और आपको दासत्व के बंधन से छुड़ाया है.
मैंने आपकी अगुवाई करने के लिये मोशेह को भेजा,
अहरोन और मिरियम को भी भेजा.
5हे मेरे प्रजा, याद करिये
मोआब के राजा बालाक ने क्या षड़्यंत्र किया था
और बेओर के पुत्र बिलआम ने क्या उत्तर दिया था.
शित्तीम से गिलगाल तक अपनी यात्रा को स्मरण करिये,
कि आप यहोवाह के भले कामों को जान सकें.”
6मैं यहोवाह के सामने क्या लेकर आऊं
और प्रशंसा के योग्य परमेश्वर के सामने दंडवत करूं?
क्या मैं होमबलि के लिये एक-एक साल के बछड़े लेकर
उनके सामने आऊं?
7क्या यहोवाह की प्रसन्नता के लिए हज़ारों मेढ़े,
अथवा जैतून तेल की दस हज़ार नदियां पर्याप्त होंगी?
क्या मैं अपने अपराध के प्रायश्चित के लिये अपने पहलौठे पुत्र का बलिदान करूं,
या अपनी आत्मा के पाप के लिए अपने शरीर से जन्माए किसी का बलिदान करूं?
8हे मनुष्य, उन्होंने तो आपको दिखाया है कि क्या अच्छा है.
और यहोवाह आपसे क्या अपेक्षा करते हैं?
न्याय के काम करिये और दया करिये
और परमेश्वर के साथ नम्रता से चलिए.
इस्राएल का अपराध और दंड
9सुनिए! यहोवाह शहर को पुकार रहे हैं,
और आपके नाम का भय मानना ही बुद्धिमता है,
“राजदंड और उसे नियुक्त करने वाले की बात ध्यान से सुनिए.
10हे भ्रष्ट घराने, क्या मैं अब भी आपके अनाचार से कमाए धन,
और उस छोटे किए गए एफ़ाह#6:10 एफ़ाह सूखे अनाज के लिए एक मापक. को भूल जाऊं, जो अभिशप्त है?
11क्या मैं किन्हीं व्यक्ति को कपटपूर्ण मापकों,
और खोटे भार-मापों की थैली से छुटकारा दूं?
12आपके धनवान लोग हिंसा करते हैं;
आपके निवासी झूठे हैं
और उनकी जीभ धोखा देने वाली बात करती हैं.
13इसलिये मैं आपको आपके पापों के कारण
नाश करना, आपका पतन करना शुरू कर चुका हूं.
14आप खाना तो खाएंगे किंतु संतुष्टि नहीं मिलेगी;
खाने के बाद भी आपका पेट खाली रहेगा.
आप जमा तो करेंगे, पर बचेगा कुछ भी नहीं,
क्योंकि आपकी बचत को मैं तलवार से लुटवा दूंगा.
15आप बोएंगे, पर फसल नहीं काटेंगे;
आप जैतून का तेल तो निकालेंगे,
किंतु उस तेल का उपयोग न कर सकेंगे,
आप अंगूर को तो रौंदेंगे,
पर उसका दाखमधु पान न कर सकेंगे.
16आपने ओमरी#6:16 ओमरी इस्राएल के राजा ओमरी. के विधि विधान
और अहाब#6:16 अहाब इस्राएल के राजा अहाब. के घर के सब रीति-रिवाजों का पालन किया है;
आपने उनकी परंपराओं का भी पालन किया है.
इसलिये मैं आपका विनाश कर दूंगा
और आपके लोग हंसी के पात्र होंगे;
आप मेरे लोगों का अपमान सहेंगे.”
Đang chọn:
मीकाह 6: HCV
Tô màu
Sao chép
So sánh
Chia sẻ
Bạn muốn lưu những tô màu trên tất cả các thiết bị của mình? Đăng ký hoặc đăng nhập
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.