मीकाह 1
1
1यहूदिया के राजा योथाम, आहाज़ तथा हिज़किय्याह के शासनकाल में मोरेशेथवासी मीकाह के पास यहोवाह का यह वचन पहुंचा, जिसे उन्होंने शमरिया और येरूशलेम के बारे में दर्शन में देखा.
2हे लोगो, आप सब सुनिए,
पृथ्वी और इसके सभी निवासी, इस पर ध्यान दीजिए,
कि प्रभु अपने पवित्र मंदिर से,
परम यहोवाह आप लोगों के विरुद्ध गवाही दें.
शमरिया और येरूशलेम के विरुद्ध न्याय
3देखिए! यहोवाह अपने निवास से निकलकर आ रहे हैं;
वे नीचे उतरकर पृथ्वी के ऊंचे स्थानों को रौंदते हैं.
4उनके पैरों के नीचे पर्वत पिघल जाते हैं
और जैसे आग के आगे मोम,
और जैसे ढलान से गिरता पानी,
वैसे ही घाटियां तड़क कर फट जाती हैं.
5यह सब याकोब के अपराध,
और इस्राएल के लोगों के पाप का परिणाम है.
याकोब का अपराध क्या है?
क्या शमरिया नहीं?
यहूदिया का ऊंचा स्थान#1:5 ऊंचा स्थान अर्थात्, देवताओं के पूजा-स्थल. क्या है?
क्या येरूशलेम नहीं?
6“इसलिये मैं शमरिया को मैदान में खंडहर के ढेर सा कर दूंगा,
एक ऐसी जगह जहां अंगूर की बारी लगाई जाती है.
मैं उसके पत्थरों को नीचे घाटी में लुढ़का दूंगा
और उसकी नीवें खुली कर दूंगा.
7उसकी सब मूर्तियां टुकड़े-टुकड़े कर दी जाएंगी;
उसके मंदिर की सब भेटों को आग में जला दिया जाएगा;
मैं उसकी सब मूर्तियों को नष्ट कर दूंगा.
क्योंकि उसने अपनी भेटों को वेश्यावृत्ति करके प्राप्त किया है,
और वेश्यावृत्ति की मजदूरी के रूप में वे फिर उपयोग में लाई जाएंगी.”
रोना और शोक मनाना
8इसलिये मैं रोऊंगा और विलाप करूंगा;
मैं खाली पैर और नंगा चला फिरा करूंगा.
मैं सियार के समान चिल्लाऊंगा
और उल्लू की तरह कराहूंगा.
9क्योंकि शमरिया का घाव असाध्य है;
यह यहूदिया में फैल गया है.
यह मेरी प्रजा के द्वार तक,
और तो और यह येरूशलेम तक पहुंच गया है.
10यह समाचार गाथ#1:10 गाथ अर्थात्, कहना में न दिया जाए;
बिलकुल भी न रोया जाए.
बेथ-अफराह#1:10 बेथ-अफराह अर्थात्, धूल का घर. में
जाकर धूल में लोटिए.
11आप लोग जो शाफीर#1:11 शाफीर अर्थात्, सुहानी में रहते हैं,
नंगे और निर्लज्ज होकर आगे बढ़िए.
जो त्सानान#1:11 त्सानान अर्थात्, बाहर निकलना नगर में रहते हैं
वे बाहर नहीं निकलेंगे.
बेथ-एत्सेल विलाप में डूबा हुआ है;
यह अब आप लोगों का और बचाव नहीं कर सकता.
12जो मारोथ#1:12 मारोथ अर्थात्, कड़वा में रहते हैं, वे दर्द से छटपटा रहे हैं,
और मदद के लिये इंतजार कर रहे हैं,
क्योंकि यहोवाह के द्वारा भेजी गई विपत्ति
येरूशलेम के प्रवेश द्वार तक पहुंच गई है.
13आप लोग जो लाकीश में रहते हैं,
तेज भागनेवाले घोड़ों को रथ में फांदने के लिये साज पहनाइए.
आप ही लोगों से ज़ियोन की पुत्री का पाप शुरू हुआ,
क्योंकि आप ही लोगों में इस्राएल का अपराध पाया गया.
14इसलिये आप लोगों को ही मोरेशेथ-गथ को
विदाई उपहार देना होगा.
अकज़ीब#1:14 अकज़ीब अर्थात्, धोखा के निवासी
इस्राएल के राजाओं के लिए धोखेबाज सिद्ध होंगे.
15हे मारेशाह#1:15 मारेशाह अर्थात्, विजेता के रहनेवाले,
मैं आप लोगों के विरुद्ध एक विजेता को भेजूंगा.
इस्राएल के प्रतिष्ठित लोग
अदुल्लाम को भाग जाएंगे.
16अपने प्यारे बच्चों के लिए शोक में
अपने सिर के बाल मुंडाइए;
गिद्ध के समान अपना सिर गंजा कर लीजिए,
क्योंकि आप लोगों की संतानें आप लोगों के पास से बंधुआई में चली जाएंगी.
Đang chọn:
मीकाह 1: HCV
Tô màu
Sao chép
So sánh
Chia sẻ
Bạn muốn lưu những tô màu trên tất cả các thiết bị của mình? Đăng ký hoặc đăng nhập
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.