मलाकी 4
4
न्याय और वाचा का नवीनीकरण
1सर्वशक्तिमान यहोवाह का यह कहना है, “निश्चय ही, धधकती भट्टी के समान जलता हुआ वह दिन आ रहा है. सब अभिमानी और बुरे काम करने वाले भूसे के समान हो जाएंगे, और वह दिन जो आनेवाला है, उन्हें आग में डाल देगा. उनमें न तो कोई जड़ और न ही कोई शाखा बचेगी. 2पर आप लोग जो मेरे नाम का सम्मान करते हैं, आप लोगों के लिये धर्मीपन का सूर्य चंगाई देने वाले अपने किरण के साथ उदय होगा. और आप लोग बाहर जाएंगे और मोटे-ताजे बछड़े के समान उछल-कूद करेंगे. 3तब आप लोग दुष्टों को कुचल देंगे; वे मेरे ठहराये दिन में आप लोगों के पैरों के नीचे की राख समान हो जाएंगे,” सर्वशक्तिमान यहोवाह का कहना है.
4“मेरे सेवक मोशेह के कानून को याद करिए, वह आज्ञा और कानून जिसे मैंने उन्हें होरेब पहाड़ पर सब इस्राएलियों के लिये दिया था.
5“देखिए, इसके पहले कि यहोवाह का वह बड़ा और भयानक दिन आए, मैं आप लोगों के पास एलियाह भविष्यवक्ता को भेजूंगा. 6वह माता-पिता के हृदय को उनके बच्चों की ओर, और बच्चों के हृदय को उनके माता-पिता की ओर कर देंगे; अन्यथा मैं आकर देश का पूरा सत्यानाश कर दूंगा.”
Đang chọn:
मलाकी 4: HCV
Tô màu
Sao chép
So sánh
Chia sẻ
Bạn muốn lưu những tô màu trên tất cả các thiết bị của mình? Đăng ký hoặc đăng nhập
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.