हाग्गय 1
1
यहोवाह के मंदिर के पुनर्निमाण का आदेश
1राजा दारयावेश के शासनकाल के द्वितीय वर्ष के छठवें महीने के पहले दिन शिअलतिएल के पुत्र यहूदिया के राज्यपाल ज़ेरुब्बाबेल, तथा यहोत्सादाक के पुत्र महापुरोहित यहोशू के पास यहोवाह का यह वचन हाग्गय भविष्यवक्ता के द्वारा पहुंचा:
2सर्वशक्तिमान यहोवाह का यह कहना है: “ये लोग कहते हैं, ‘यहोवाह के भवन के पुनर्निर्माण का समय अभी नहीं आया है.’ ”
3तब हाग्गय भविष्यवक्ता के द्वारा यहोवाह का यह वचन आया: 4“क्या यह समय है कि आप लोग खुद पक्के, भव्य घरों में रहें, और यह भवन उजाड़ पड़ा रहे?”
5तब सर्वशक्तिमान यहोवाह का यह कहना है: “अपने चालचलन पर सावधानीपूर्वक ध्यान दीजिए. 6आप लोगों ने बोया तो बहुत, पर आप लोगों को फसल थोड़ी मिली. आप लोग खाते तो हैं, किंतु आप लोगों का पेट कभी नहीं भरता. आप लोग पीते तो हैं, किंतु आप लोगों की प्यास कभी नहीं बुझती. आप लोग कपड़े पहनते तो हैं, किंतु आप लोगों को उससे गर्मी नहीं मिलती. आप लोग मजदूरी तो कमाते हैं, किंतु यह कैसे खर्च हो जाती है आप लोगों को पता भी नहीं चलता.”
7सर्वशक्तिमान यहोवाह का यह कहना है: “अपने चालचलन पर सावधानीपूर्वक ध्यान दीजिए. 8ऊपर पहाड़ों में जाइए और इमारती लकड़ी नीचे लाकर मेरे भवन को बनाइए, ताकि मुझे खुशी मिले और मेरा आदर हो,” यहोवाह का कहना है. 9“आप लोगों ने बहुत फसल पाने की आशा की थी, पर थोड़ा ही मिला. और जब आप लोग उसे लेकर घर आए, तो मैंने उसे उड़ा दिया. क्यों?” सर्वशक्तिमान यहोवाह का कहना है. “क्योंकि मेरा भवन उजाड़ पड़ा है, और आप लोगों में से हर एक अपने-अपने घर में व्यस्त हैं. 10इसलिये, आप लोगों के कारण ही आकाश ने ओस और भूमि ने उपज पैदा करना रोक दिया है. 11मैंने आदेश दिया है कि खेतों और पहाड़ों पर, अनाज, नए अंगूर का दाखमधु, जैतून तेल और भूमि की हर एक उपज पर, लोगों और घरेलू पशुओं पर, और आप लोगों के सब परिश्रम पर अकाल पड़े.”
12तब शिअलतिएल के पुत्र ज़ेरुब्बाबेल, यहोत्सादाक के पुत्र महापुरोहित यहोशू, और सब बचे हुए लोगों ने यहोवाह, अपने परमेश्वर के वचन और हाग्गय भविष्यवक्ता के संदेश का पालन किया, क्योंकि यहोवाह उनके परमेश्वर ने उन्हें भेजा था. और लोगों ने यहोवाह का भय माना.
13तब यहोवाह के संदेशवाहक हाग्गय ने लोगों को यहोवाह का यह संदेश दिया: “मैं आप लोगों के साथ हूं,” यहोवाह घोषणा करते हैं. 14तब यहोवाह ने यहूदिया के राज्यपाल शिअलतिएल के पुत्र ज़ेरुब्बाबेल, और यहोत्सादाक के पुत्र महापुरोहित यहोशू तथा सारे बचे हुए लोगों की आत्मा को उभारा. वे सब आए और सर्वशक्तिमान यहोवाह, अपने परमेश्वर के भवन के निर्माण का कार्य शुरू किए, 15और यह कार्य राजा दारयावेश के शासनकाल के छठवें महीने के चौबीसवें दिन शुरू हुआ.
प्रतिज्ञा किए गए मंदिर की भव्यता
दारयावेश के शासनकाल के दूसरे वर्ष,
Đang chọn:
हाग्गय 1: HCV
Tô màu
Sao chép
So sánh
Chia sẻ
Bạn muốn lưu những tô màu trên tất cả các thiết bị của mình? Đăng ký hoặc đăng nhập
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.