Biểu tượng Ứng dụng Kinh Thánh
Biểu tượng Tìm kiếm

आमोस 1

1
1ये आमोस द्वारा कहे गए वचन हैं, जो उन्होंने भूकंप के दो वर्ष पहले इस्राएल के संबंध में एक दर्शन देखकर उस समय में कहे थे, जब यहूदिया पर राजा उज्जियाह का तथा इस्राएल पर योआश के पुत्र यरोबोअम का शासन था. आमोस तकोआ नगर के चरवाहों में से एक थे.
2आमोस ने कहा:
“ज़ियोन से यहोवाह का स्वर गर्जन करता है
और येरूशलेम से उनका शब्द गूंजता है;
चरवाहों के चरागाह मुरझा गए हैं,
तथा कर्मेल पर्वत का शिखर झुलस गया है.”
इस्राएल के पड़ोसियों का न्याय
3यह यहोवाह का कहना है:
“दमेशेक नगर के तीन,
नहीं वरन चार अपराधों के कारण,
मैं उसे दंड देने से पीछे नहीं हटूंगा.
क्योंकि उसने गिलआद पर
लोहे के तीक्ष्ण शस्त्रों से प्रहार किया है,
4तब मैं हाज़ाएल के परिवार पर आग बरसाऊंगा
और वह आग बेन-हदद के गढ़ को नष्ट कर देगी.
5दमेशेक नगर के प्रवेश द्वार को मैं तोड़ डालूंगा;
और आवेन#1:5 आवेन अर्थात्, दुष्टता घाटी के राजा को,
और बेथ-एदेन में राजदंड धरनेवाले को, मैं नाश कर दूंगा.
अरामवासी कीर में बंधुआई में चले जाएंगे,”
यह यहोवाह का कहना है.
6यहोवाह का यह कहना है:
“अज्जाह#1:6 अज्जाह अर्थात्, गाज़ा नगर के तीन,
नहीं वरन चार अपराधों के कारण,
मैं दंड देने से पीछे नहीं हटूंगा.
क्योंकि उसने पूरी प्रजा को बंधुआई में ले लिया
और उन्हें एदोम को बेच दिया है,
7तब मैं अज्जाह नगर की दीवारों पर आग बरसाऊंगा
जो उसके राजमहलों को जलाकर नष्ट कर देगी.
8मैं अशदोद के राजा को,
और अश्कलोन में राजदंड धरनेवाले को नाश कर दूंगा.
एक्रोन पर मैं अपने हाथों से तब तक वार करूंगा,
जब तक कि आखिरी फिलिस्तीनी भी मार न डाला जाए,”
यह सार्वभौम यहोवाह का कहना है.
9यहोवाह का यह कहना है:
“सोर नगर के तीन,
नहीं वरन चार अपराधों के कारण,
मैं दंड देने से पीछे नहीं हटूंगा.
क्योंकि उसने संपूर्ण बंधुआई के समूह को एदोम को बेच दिया है,
और भाईचारे की वाचा का अनादर किया है,
10तब मैं सोर की दीवारों पर आग बरसाऊंगा
जो उसके राजमहलों को जलाकर नष्ट कर देगी.”
11यहोवाह का यह कहना है:
“एदोम के तीन पापों के कारण,
तीन नहीं वरन चार पापों के कारण,
मैं दंड देने से पीछे नहीं हटूंगा.
क्योंकि उसने तलवार लेकर अपने भाई को खदेड़ा
और देश की महिलाओं को घात किया,
क्रोध में वह निरंतर उनका संहार करता गया
उसका रोष सदा बना रहा,
12मैं तेमान पर आग बरसाऊंगा
जो बोज़राह के राजमहलों को जलाकर भस्म कर देगी.”
13यहोवाह का यह कहना है:
“अम्मोनवासियों के तीन,
नहीं वरन चार अपराधों के कारण,
मैं उसे दंड देने से पीछे न हटूंगा.
क्योंकि उसने गिलआद की गर्भवती स्त्रियों के पेट इसलिये चीर दिए
ताकि वह अपनी सीमा का विस्तार कर सके,
14तब युद्ध के उस दिन जब शोरगुल हो रहा होगा,
जब उग्र आंधी और उपद्रव हो रहा होगा
तब मैं रब्बाह नगर की दीवारों पर आग लगा दूंगा,
जो उसके राजमहलों को जलाकर नष्ट कर देगी.
15अम्मोन के राजा
और उसके कर्मचारी एक साथ बंधुआई में चले जाएंगे,”
यह यहोवाह का कहना है.

Đang chọn:

आमोस 1: HCV

Tô màu

Sao chép

So sánh

Chia sẻ

None

Bạn muốn lưu những tô màu trên tất cả các thiết bị của mình? Đăng ký hoặc đăng nhập