मार्गSample

खज़ाना खोजने के दो तरीके
यीशु ने मत्ती 13:44-46 में लोगों को "आत्मिक खज़ाना" कैसे मिलता है, यह समझाने के लिए दो अलग-अलग कहानियों का उपयोग किया। पहली कहानी में एक आदमी के बारे में बताया गया है जिसने एक खज़ाना पाया जिसे वह खोज नहीं रहा था। जब उसने इसे पाया, तो उसने सब कुछ छोड़ दिया ताकि वह उसका हो सके। दूसरी कहानी में एक व्यापारी का वर्णन किया गया है जो एक जीवन बदलने वाले खज़ाने की खोज में दिन-रात लगा रहता था। पहले व्यक्ति की तरह, उसने इसे पाते ही अपने सभी सामान छोड़ दिए ताकि वह उसका हो सके।
कुछ लोग महान आत्मिक सत्य को इत्तेफाक से पाते हैं, और कुछ लोग जीवन भर उसकी खोज करते रहते हैं। इन तरीकों में से कौन सा वर्णन करता है कि आपने इस पठन योजने को कैसे शुरू किया? शायद आपने किसी चीज़ को देखा जो आपकी रुचि को उत्तेजित कर दी। या हो सकता है कि आप लंबे समय से जीवन बदलने वाली किसी चीज़ की खोज कर रहे हों।
कल हम उस खज़ाने को देखेंगे जिसके बारे में यीशु बात कर रहे थे। जब हम इसे साथ में देखेगें, तो आपको तय करना होगा कि आप इसके साथ क्या करेंगे। शायद आप इसे देखेंगे और तुरंत इसकी कीमत पहचान लेंगे। शायद आप इसे देखेंगे और तुरंत आगे बढ़ जाएंगे। निर्णय आपका ही है। हालाँकि, यदि आप किसी आत्मिक वस्तु का मूल्यांकन करने जा रहे हैं तो क्यों न अपने आप को आत्मिक रूप से उस समय के लिए तैयार करें जैसे नीचे की प्रार्थना कहकर?
प्रार्थना
परमेश्वर, मुझे वह देखने में मदद करें जो आप मुझे दिखाना चाहते हैं। यदि कोई जीवन बदलने वाला खज़ाना है, तो मुझे उसे पहचानने में मदद करें। आमीन।
अपनी गति से खोजें
हर कोई एक ही गति से नहीं खोजता है। कुछ लोग सोचने के लिए पर्याप्त समय के साथ शिक्षण के छोटे-छोटे हिस्सों में सीखना पसंद करते हैै। कुछ लोग एक ही बार में बहुत सारा शिक्षण सीखना पसंद करते हैं। यदि आप छोटे हिस्सों को पसंद करते हैं, तो इस पठन योजना के साथ प्रतिदिन आगे बढ़ें। यदि आप अभी और अधिक सीखना चाहते हैं, तो बाइबिल में मरकुस की किताब के प्रतिदिन दो अध्याय पढ़ें और इस पठन योजना को भी जारी रखें। पढ़ते समय पूछें, यह मुझे यीशु या परमेश्वर के बारे में क्या सिखा रहा है? और यह मुझे लोगों या अपने बारे में क्या सिखा रहा है?
Scripture
About this Plan

कुछ लोग महान आध्यात्मिक सत्य संयोग से खोजते हैं और कुछ लोग उन्हें खोजने में पूरा जीवन बिता देते हैं। शायद आप लंबे समय से ऐसी चीज़ की तलाश कर रहे हैं जो वास्तव में जीवन को बदलने वाली हो। यह पठन योजना आपको उस जीवन पर विचार करने के लिए एक सरल निमंत्रण है जिसे यीशु आपको देना चाहते हैं।
More
Related Plans

Girl Read Your Bible: Guided Bible Reading Plan Volume 3

Addiction Rewritten: Addiction Takes, God Provides

SpiritualEYES

A Return Home

Fellowship With God: An Expositional Reflection (1 John 1)

Fake Christianity: 3 Signs of an Inauthentic Faith

Heroes of the Faith, Part 1

Does It Matter?

Worship Is More Than a Song!
