1
रोमियों 12:2
किताब-ए मुक़द्दस
DGV
इस दुनिया के साँचे में न ढल जाएँ बल्कि अल्लाह को आपकी सोच की तजदीद करने दें ताकि आप वह शक्लो-सूरत अपना सकें जो उसे पसंद है। फिर आप अल्लाह की मरज़ी को पहचान सकेंगे, वह कुछ जो अच्छा, पसंदीदा और कामिल है।
तुलना
अन्वेषण गर्नुहोस् रोमियों 12:2
2
रोमियों 12:1
भाइयो, अल्लाह ने आप पर कितना रहम किया है! अब ज़रूरी है कि आप अपने बदनों को अल्लाह के लिए मख़सूस करें, कि वह एक ऐसी ज़िंदा और मुक़द्दस क़ुरबानी बन जाएँ जो उसे पसंद आए। ऐसा करने से आप उस की माक़ूल इबादत करेंगे।
अन्वेषण गर्नुहोस् रोमियों 12:1
3
रोमियों 12:12
उम्मीद में ख़ुश, मुसीबत में साबितक़दम और दुआ में लगे रहें।
अन्वेषण गर्नुहोस् रोमियों 12:12
4
रोमियों 12:21
अपने पर बुराई को ग़ालिब न आने दें बल्कि भलाई से आप बुराई पर ग़ालिब आएँ।
अन्वेषण गर्नुहोस् रोमियों 12:21
5
रोमियों 12:10
आपकी एक दूसरे के लिए बरादराना मुहब्बत सरगरम हो। एक दूसरे की इज़्ज़त करने में आप ख़ुद पहला क़दम उठाएँ।
अन्वेषण गर्नुहोस् रोमियों 12:10
6
रोमियों 12:9
आपकी मुहब्बत महज़ दिखावे की न हो। जो कुछ बुरा है उससे नफ़रत करें और जो कुछ अच्छा है उसके साथ लिपटे रहें।
अन्वेषण गर्नुहोस् रोमियों 12:9
7
रोमियों 12:18
अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश करें कि जहाँ तक मुमकिन हो सबके साथ मेल-मिलाप रखें।
अन्वेषण गर्नुहोस् रोमियों 12:18
8
रोमियों 12:19
अज़ीज़ो, इंतक़ाम मत लें बल्कि अल्लाह के ग़ज़ब को बदला लेने का मौक़ा दें। क्योंकि कलामे-मुक़द्दस में लिखा है, “रब फ़रमाता है, इंतक़ाम लेना मेरा ही काम है, मैं ही बदला लूँगा।”
अन्वेषण गर्नुहोस् रोमियों 12:19
9
रोमियों 12:11
आपका जोश ढीला न पड़ जाए बल्कि रूहानी सरगरमी से ख़ुदावंद की ख़िदमत करें।
अन्वेषण गर्नुहोस् रोमियों 12:11
10
रोमियों 12:3
उस रहम की बिना पर जो अल्लाह ने मुझ पर किया मैं आपमें से हर एक को हिदायत देता हूँ कि अपनी हक़ीक़ी हैसियत को जानकर अपने आपको इससे ज़्यादा न समझें। क्योंकि जिस पैमाने से अल्लाह ने हर एक को ईमान बख़्शा है उसी के मुताबिक़ वह समझदारी से अपनी हक़ीक़ी हैसियत को जान ले।
अन्वेषण गर्नुहोस् रोमियों 12:3
11
रोमियों 12:17
अगर कोई आपसे बुरा सुलूक करे तो बदले में उससे बुरा सुलूक न करना। ध्यान रखें कि जो कुछ सबकी नज़र में अच्छा है वही अमल में लाएँ।
अन्वेषण गर्नुहोस् रोमियों 12:17
12
रोमियों 12:16
एक दूसरे के साथ अच्छे ताल्लुक़ात रखें। ऊँची सोच न रखें बल्कि दबे हुओं से रिफ़ाक़त रखें। अपने आपको दाना मत समझें।
अन्वेषण गर्नुहोस् रोमियों 12:16
13
रोमियों 12:20
इसके बजाए “अगर तेरा दुश्मन भूका हो तो उसे खाना खिला, अगर प्यासा हो तो पानी पिला। क्योंकि ऐसा करने से तू उसके सर पर जलते हुए कोयलों का ढेर लगाएगा।”
अन्वेषण गर्नुहोस् रोमियों 12:20
14
रोमियों 12:14-15
जो आपको ईज़ा पहुँचाएँ उनको बरकत दें। उन पर लानत मत करें बल्कि बरकत चाहें। ख़ुशी मनानेवालों के साथ ख़ुशी मनाएँ और रोनेवालों के साथ रोएँ।
अन्वेषण गर्नुहोस् रोमियों 12:14-15
15
रोमियों 12:13
जब मुक़द्दसीन ज़रूरतमंद हैं तो उनकी मदद करने में शरीक हों। मेहमान-नवाज़ी में लगे रहें।
अन्वेषण गर्नुहोस् रोमियों 12:13
16
रोमियों 12:4-5
हमारे एक ही जिस्म में बहुत-से आज़ा हैं, और हर एक अज़ु का फ़रक़ फ़रक़ काम होता है। इसी तरह गो हम बहुत हैं, लेकिन मसीह में एक ही बदन हैं, जिसमें हर अज़ु दूसरों के साथ जुड़ा हुआ है।
अन्वेषण गर्नुहोस् रोमियों 12:4-5