1
उत्पत्ति 37:5
Hindi Holy Bible
HHBD
और यूसुफ ने एक स्वप्न देखा, और अपने भाइयों से उसका वर्णन किया: तब वे उससे और भी द्वेष करने लगे।
مقایسه
उत्पत्ति 37:5 را جستجو کنید
2
उत्पत्ति 37:3
और इस्राएल अपने सब पुत्रों से बढ़के यूसुफ से प्रीति रखता था, क्योंकि वह उसके बुढ़ापे का पुत्र था: और उसने उसके लिये रंग बिरंगा अंगरखा बनवाया।
उत्पत्ति 37:3 را جستجو کنید
3
उत्पत्ति 37:4
सो जब उसके भाईयों ने देखा, कि हमारा पिता हम सब भाइयों से अधिक उसी से प्रीति रखता है, तब वे उससे बैर करने लगे और उसके साथ ठीक तौर से बात भी नहीं करते थे।
उत्पत्ति 37:4 را جستجو کنید
4
उत्पत्ति 37:9
फिर उसने एक और स्वप्न देखा, और अपने भाइयों से उसका भी यों वर्णन किया, कि सुनो, मैं ने एक और स्वप्न देखा है, कि सूर्य और चन्द्रमा, और ग्यारह तारे मुझे दण्डवत कर रहे हैं।
उत्पत्ति 37:9 را جستجو کنید
5
उत्पत्ति 37:11
उसके भाई तो उससे डाह करते थे; पर उसके पिता ने उसके उस वचन को स्मरण रखा।
उत्पत्ति 37:11 را جستجو کنید
6
उत्पत्ति 37:6-7
और उसने उन से कहा, जो स्वप्न मैं ने देखा है, सो सुनो: हम लोग खेत में पूले बान्ध रहे हैं, और क्या देखता हूं कि मेरा पूला उठ कर सीधा खड़ा हो गया; तब तुम्हारे पूलों ने मेरे पूले को चारों तरफ से घेर लिया और उसे दण्डवत किया।
उत्पत्ति 37:6-7 را جستجو کنید
7
उत्पत्ति 37:20
सो आओ, हम उसको घात करके किसी गड़हे में डाल दें, और यह कह देंगे, कि कोई दुष्ट पशु उसको खा गया। फिर हम देखेंगे कि उसके स्वप्नों का क्या फल होगा।
उत्पत्ति 37:20 را جستجو کنید
8
उत्पत्ति 37:28
सो यूसुफ के भाइयों ने उसको उस गड़हे में से खींच के बाहर निकाला, और इश्माएलियों के हाथ चांदी के बीस टुकड़ों में बेच दिया: और वे यूसुफ को मिस्र में ले गए।
उत्पत्ति 37:28 را جستجو کنید
9
उत्पत्ति 37:19
और वे आपस में कहने लगे, देखो, वह स्वप्न देखनेहारा आ रहा है।
उत्पत्ति 37:19 را جستجو کنید
10
उत्पत्ति 37:18
और ज्योंही उन्होंने उसे दूर से आते देखा, तो उसके निकट आने के पहिले ही उसे मार डालने की युक्ति की।
उत्पत्ति 37:18 را جستجو کنید
11
उत्पत्ति 37:22
फिर रूबेन ने उन से कहा, लोहू मत बहाओ, उसको जंगल के इस गड़हे में डाल दो, और उस पर हाथ मत उठाओ। वह उसको उनके हाथ से छुड़ाकर पिता के पास फिर पहुंचाना चाहता था।
उत्पत्ति 37:22 را جستجو کنید