1
पैदाइश 37:5
किताब-ए मुक़द्दस
DGV
एक रात यूसुफ़ ने ख़ाब देखा। जब उसने अपने भाइयों को ख़ाब सुनाया तो वह उससे और भी नफ़रत करने लगे।
مقایسه
पैदाइश 37:5 را جستجو کنید
2
पैदाइश 37:3
याक़ूब यूसुफ़ को अपने तमाम बेटों की निसबत ज़्यादा प्यार करता था। वजह यह थी कि वह तब पैदा हुआ जब बाप बूढ़ा था। इसलिए याक़ूब ने उसके लिए एक ख़ास रंगदार लिबास बनवाया।
पैदाइश 37:3 را جستجو کنید
3
पैदाइश 37:4
जब उसके भाइयों ने देखा कि हमारा बाप यूसुफ़ को हमसे ज़्यादा प्यार करता है तो वह उससे नफ़रत करने लगे और अदब से उससे बात नहीं करते थे।
पैदाइश 37:4 را جستجو کنید
4
पैदाइश 37:9
कुछ देर के बाद यूसुफ़ ने एक और ख़ाब देखा। उसने अपने भाइयों से कहा, “मैंने एक और ख़ाब देखा है। उसमें सूरज, चाँद और ग्यारह सितारे मेरे सामने झुक गए।”
पैदाइश 37:9 را جستجو کنید
5
पैदाइश 37:11
नतीजे में उसके भाई उससे बहुत हसद करने लगे। लेकिन उसके बाप ने दिल में यह बात महफ़ूज़ रखी।
पैदाइश 37:11 را جستجو کنید
6
पैदाइश 37:6-7
उसने कहा, “सुनो, मैंने ख़ाब देखा। हम सब खेत में पूले बाँध रहे थे कि मेरा पूला खड़ा हो गया। आपके पूले मेरे पूले के इर्दगिर्द जमा होकर उसके सामने झुक गए।”
पैदाइश 37:6-7 را جستجو کنید
7
पैदाइश 37:20
आओ, हम उसे मार डालें और उस की लाश किसी गढ़े में फेंक दें। हम कहेंगे कि किसी वहशी जानवर ने उसे फाड़ खाया है। फिर पता चलेगा कि उसके ख़ाबों की क्या हक़ीक़त है।”
पैदाइश 37:20 را جستجو کنید
8
पैदाइश 37:28
चुनाँचे जब मिदियानी ताजिर वहाँ से गुज़रे तो भाइयों ने यूसुफ़ को खींचकर गढ़े से निकाला और चाँदी के 20 सिक्कों के एवज़ बेच डाला। इसमाईली उसे लेकर मिसर चले गए।
पैदाइश 37:28 را جستجو کنید
9
पैदाइश 37:19
उन्होंने कहा, “देखो, ख़ाब देखनेवाला आ रहा है।
पैदाइश 37:19 را جستجو کنید
10
पैदाइश 37:18
जब यूसुफ़ अभी दूर से नज़र आया तो उसके भाइयों ने उसके पहुँचने से पहले उसे क़त्ल करने का मनसूबा बनाया।
पैदाइश 37:18 را جستجو کنید
11
पैदाइश 37:22
उसका ख़ून न करना। बेशक उसे इस गढ़े में फेंक दें जो रेगिस्तान में है, लेकिन उसे हाथ न लगाएँ।” उसने यह इसलिए कहा कि वह उसे बचाकर बाप के पास वापस पहुँचाना चाहता था।
पैदाइश 37:22 را جستجو کنید