YouVersion Logo
Search Icon

ज़बूर 70

70
दुश्मन से नजात की दुआ
1दाऊद का ज़बूर। मौसीक़ी के राहनुमा के लिए। याददाश्त के लिए।
ऐ अल्लाह, जल्दी से आकर मुझे बचा! ऐ रब, मेरी मदद करने में जल्दी कर!
2मेरे जानी दुश्मन शरमिंदा हो जाएँ, उनकी सख़्त रुसवाई हो जाए। जो मेरी मुसीबत देखने से लुत्फ़ उठाते हैं वह पीछे हट जाएँ, उनका मुँह काला हो जाए।
3जो मेरी मुसीबत देखकर क़हक़हा लगाते हैं वह शर्म के मारे पुश्त दिखाएँ।
4लेकिन तेरे तालिब शादमान होकर तेरी ख़ुशी मनाएँ। जिन्हें तेरी नजात प्यारी है वह हमेशा कहें, “अल्लाह अज़ीम है!”
5लेकिन मैं नाचार और मुहताज हूँ। ऐ अल्लाह, जल्दी से मेरे पास आ! तू ही मेरा सहारा और मेरा नजातदहिंदा है। ऐ रब, देर न कर!

Currently Selected:

ज़बूर 70: DGV

Highlight

Share

Compare

Copy

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in