मत्तियाह 2:12-13
मत्तियाह 2:12-13 MYG
तब पंडितों ने सपने में परमात्मा का यह आदेश पाकर कि राजा हेरोदेस के पास न लौटना, वे दूसरे मार्ग से अपने-अपने देश चले गए। पंडितों के चले जाने के बाद प्रभु परमात्मा के स्वर्गदूत ने सपने में योसफ को दर्शन दिया। उसने योसफ से कहा, “उठो, बालक और उसकी माता को लेकर इजिप्ट देश को भाग जाओ। जब तक मैं लौटने के लिए न कहूँ, वहीं रहना, क्योंकि राजा हेरोदेस इस बालक की हत्या करने के लिए इसकी खोज करने वाला है।”





