तीतुस 1
1
नमस्ते
1पौलुस की ओर सै जो परमेसर को दास और ईसु मसी को भेजो भओ चेला है। मैंकै परमेसर के चुने भए लोगौ कै बिसवास मै बढ़ानै और सच्चाई कै जान्नै के ताँई भेजो गओ है जिस्सै बे पबित्तर जिन्दगी जीऐं। 2और इस सच्चाई सै हमेसा की जिन्दगी की उमीद बंधै, जिसको बादो कबी झूँट ना बोलनै बारे परमेसर नै सुरू सैई करो है। 3पर ठीक टैम मै अपनो बचन उस परचार के दुआरा परकट करो, जो हमरे मुक्तिदाता परमेसर की आगियाँ के अनुसार मैंकै सौंपो गओ है।
4 #
2 कुर 8:23; गला 2:3; 2 तीमु 4:10 मैं अपने सच्चे लौंड़ा तीतुस कै बा बिसवास के संग लिख रओ हौं जो हम्मै एक जैसो है। पिता परमेसर और हमरे मुक्तिदाता ईसु मसी की ओर सै तेकै किरपा और सान्ति मिलती रैह।
किरैते सैहर मै तीतुस को काम
5मैं इसताँई तेकै करेत सैहर मै छोड़ आओ हो, कै तू बाकी बची भई बातौं कै सुदारै और मेरी आगियाँ के अनुसार हर सैहर मै बिसवासिऔ की मंडली के ताँई मुखियौं कै चुनकै खड़ो करै। 6#1 तीमु 3:2–7पर हर एक मुखिया निरदोस होए और जिनकी एकई बईयर हो, जिनके बालक बिसवासी हौं और उनमै लुचपन और अनादर कन्नै को दोस ना हो। 7कैसेकै अगुबा कै परमेसर को काम सौंपो गओ है, इस बजै सै उसकै निरदोस होनो चँईऐ, ना हटी, ना घुस्सा कन्नै बारो, ना पियक्कड़, ना मारपीट कन्नै बारो, और ना नीच कमाई को लालची हो, 8पर पौंहनेऔ की खातरदारी कन्नै बारो, नेकी को चाहनै बारो, संयमी, धरमी, पबित्तर और अपने आपकै बस मै रखनै बारो होनो चँईऐ। 9और उस बिसवासजोग बचन मै, जो धरम के उपदेस के अनुसार है, खड़ो रैह, कै खरी सिक्छा सै उपदेस और हिम्मत दे सकै और बिरोदिऔं को मौह बी बन्द कर सकै।
झूँटे सिकानै बारौ सै चौकस
10कैसेकै भौत से लोग बिद्रोही होकै बेकार की बात कन्नै बारे और धोको दैनै बारे हैं खास करकै यहूदी चेलौ मै सै। 11इनको मौह बन्द कन्नो चँईऐ। जे लोग नीच कमाई के ताँई जो बात ना सिकानी चँईऐ उन बातौं कै बी सिकाकै घर के घर बिगाड़ देवै हैं। 12उनई मै सै एक भबिसबानी कन्नै बारे किरैती आदमी नै कैई है, “किरैती के लोग हमेसा झूँटे, जंगली जनाबर और आलसी और पेटू होवै हैं।” 13जौ गभाई सच है, इसताँई उनकै कड़ाई सै डाँट फटकार, कै बे बिसवास मै पक्के हो जाँय, 14और यहूदिऔं की मन गड़ंत कस्ताऔ और उन आदमिऔ की आगियाँऔ मै मन ना लगाऐ, जो सच्चाई सै भटक जावै हैं। 15सुद्द लोगौं के ताँई सब चीज सुद्द हैं, पर असुद्द और अबिसवासी के ताँई कुछ बी सुद्द ना है, पर उनकी बुद्धि और मन की समज दौनौ असुद्द हैं। 16बे कैबै हैं कै हम परमेसर कै जानै हैं, पर अपने कामौ सै उसको इनकार करैं हैं, कैसेकै बे नफरत कन्नै बारे और आगियाँ ना माननै बारे हैं, और किसी अच्छे काम के लायक ना हैं।
Currently Selected:
तीतुस 1: TKB
Highlight
Copy
Compare
Share
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
New Life Compute Institute [NLCI] - CC BY-NC-ND 4.0