कुलुसिऔं 2
2
1मैं चाँहौ हौं कै तुमकै जौ बात पतो चल जाय कै मैं तुमरे ताँई और लौदीकिया के बिसवासी लोगौ के ताँई और उन सबई लोगौ के ताँई जिनौनै मैंकै कबी देखोई ना है, कैसी मैहनत कर रओ हौं। 2जिस्सै उनके मनौ मै सान्ति होए और बे पियार की एकता के संग आपस मै बंधे रैंह, और बे पूरी समज को सैरो धन पाकै परमेसर के गुप्त बात कै, मतलब मसी कै पैचान लैं, 3जिसमै समज और गियान को पूरो भन्डार लुको भओ है।
4मैं ऐंसो इसताँई कैरओ हौं कै कोई आदमी तुमकै मीठी मीठी बातौं सै धोको ना दे दै। 5मैं अबी तुमसै भौत दूर हौं पर दिल सै तुम लोगौ के संग हौं और मैंकै जौ बात सुनकै भौत खुसी होवै है कै, तुम अपनी जिन्दगी मै नियम सै चल रए हौ और तुमरो बिसवास मसी मै पक्को है।
झूँटे सिकानै बारौ सै बचे रौह
6इसताँई जैसो तुम ईसु मसी कै परभु मानौ हौ, बैसेई बामै बने रौह। 7और बाई मै तुम गैहराई सै जड़ पकड़ौ और बढ़ते जाऔ और जैसो तुमकै सिकाओ है बैसेई बिसवास मै मजबूत होते जाऔ, और परमेसर को जादा सै जादा धन्नबाद करते रौह।
8चौकस रौह, कहीं ऐंसो ना होए कै तुमकै आदमी को गियान, झूँटी और बेकार की बातौं सै कोई अपने कबजा मै ना कर लै, जो आदमिऔ और दुनिया के बनाए भए रीती रिबाज के ऊपर टिके हैं, पर मसी की सिक्छा ऐंसी ना है। 9कैसेकै मसी के सरीर मै परमेसर पूरी तरै सै बसो भओ है। 10और तुम मसी मै भरपूर हो गए हौ, कैसेकै बौ सिगरे राजाऔं और अधकारिऔं के ऊपर राज करै है। 11और बाई मै तुमरो खतना बी भओ है, बौ खतना आदमी को ना है, बौ तौ मसी को है जिसके दुआरा पाप बारो सरीर लिकारकै फैंक दओ जावै है। 12#रोमी 6:4तुम लोग जल संस्कार के बखत मसी के संग गाड़े गए और बाईके संग फिर सै जिन्दे बी करे गए। कैसेकै तुमनै परमेसर की सकति मै बिसवास करो है, जिसनै बाकै मरे भएऔं मै सै फिर सै जिन्दो करो है। 13#इफि 2:1–5तुम लोग पापौं की बजै सै और बगैर खतना के मर गए हे, पर परमेसर नै तुमकै मसी के संग फिर सै जिन्दो करो है और हमरे सिगरे पापौं कै माफ बी करो है। 14#इफि 2:15बे नियम की बात जो हमरे बिरोद मै लिखी गई हीं, बानै कुरूस की कीलौं कै ठौंक कै मिटा दंई। 15बानै आसमान के बुरे सासकौं और अधकारिऔं को हक छीन लओ और सबके सामने उनकी मजाक बनाई और कुरूस के दुआरा उनकै हरा दओ।
16 #
रोमी 14:1–6
इसताँई तुमरे खानै पीनै, या तौहारौ, या नए चाँद के तौहार, या आराम कन्नै बारे दिनौ कै लेकै तुमरो कोई फैसला ना करै। 17जे तौ आनै बारी बातौं की छाँई हैं, पर पक्की सच्चाई मसी है। 18कोई बी आदमी अपनी झूँटी दीनता सै या सुरगदूतौं की पूजा करबाकै तुमरे ईनाम कै ना लूट सकै है, ऐंसो आदमी देखी भई बातौं के पिच्छे लगो रैहबै है और अपने पाप बारी सोच के ऊपर बिना बजै के घमंड करै है। 19#इफि 4:16और बे खुद कै मसी के आधीन रखनो ना चाँहै हैं, जो मुखिया हैं। मसी बौ अंग है जो सरीर कै सकति देवै और जोड़ौ कै और नसौ कै बिनकै अग्गे बढ़ाबै है और जौ सबई कुछ परमेसर की सकति सै होवै है।
20कैसेकै तुम मसी के संग मर चुके हौ और तुमकै दुनिया के रीती रिबाज सै छुटकारो दिब्बाओ जा चुको है। तौ तुम ऐंसो बरताब काए करौ हौ, जैसे कै तुम जा दुनिया के हौ? और ऐंसे रीती रिबाजौ कै मानौ हौ जैसे कै, 21“जाकै हात मत लगाऔ, जाकै चाखौ मत, जाकै छूँऔ मत?” 22जे सबई आदमी की आगियाँ और सिक्छा के हिसाब सै बनाए भए रीती रिबाज है और जे काम मै आते आते नास हो जांगे। 23जे नियम देखनै मै गियान बारे लगै हैं पर इनमै भक्ति कन्नै को दिखाबो, झूँटी दीनता और सरीर कै कसट दैनै को रिबाज है। जे सबई बात सरीर की बुरी इच्छाऔं कै ना रोक सकै हैं।
Currently Selected:
कुलुसिऔं 2: TKB
Highlight
Copy
Compare
Share
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
New Life Compute Institute [NLCI] - CC BY-NC-ND 4.0