1 कुरन्थियों 13
13
पियार सबई सै बड़ो है
1अगर मैं आदमिऔ और सुरगदूतौं की भासा बोलौं और लोगौ के ताँई मेरे दिल मै पियार ना है तौ मैं एक टन टन करती भई पीतर की घन्टी और छन छन की अबाज कन्नै बारे छन्छना के हाँई हौं। 2#मत्ती 17:20; 21:21; मरकु 11:23मैंकै अगर परमेसर की ओर सै बोलनै को बरदान मिलो है, और मैं परमेसर की सिगरी भेद की बातौं और गियान की बातौं कै समजौ हौं, और मैंकै जौ बिसवास है कै पहाड़ कै एक जघै सै दूसरी जघै मै खिस्का सकौं। पर मेरे दिल मै पियार ना है, तौ मैं कुछ बी ना हौं। 3और मैं अपनी सिगरी धन-दौलत गरीबौ मै बाँट दौं और अपने सरीर कै बी जरानै के ताँई दे दौं। पर लोगौ सै पियार ना रक्खौ तौ मैंकै का फाएदा?
4पियार मै सबर है, पियार मै दया है, पियार मै जरन ना होवै है, पियार खुद अपनी बड़ाई ना करै है और नाई घमंड करै है। 5पियार किसी के संग बुरो बरताब ना करै है, और अपनी भलाई ना चाँहै है, ना जल्दी घुस्सा करै है और नाई बुरी बातौं को हिसाब रक्खै है। 6पियार बुरे कामौ सै कबी खुस ना होवै है, पर सच्चाई सै खुस होवै है। 7पियार सिगरी बातौं कै बरदास करै है, और सिगरी बातौं के ऊपर भरोसो रक्खै है, और सिगरी बातौं मै उमीद और सबर रक्खै है।
8पियार हमेसा अमर रैहगो। पर परमेसर के ओर सै बोलनै की तागत ना रैहंगी, और दूसरी दूसरी भासा बोलनै को बरदान बी खतम हो जागो, और गियान बी मिट जागो। 9कैसेकै हमरो गियान अधूरो है, और परमेसर की ओर सै बोलनो बी अधूरो है। 10जब सबई कुछ पूरो हो जागो तौ जो अधूरो है बौ मिट जागो।
11जब मैं छोटो बालक हो, तौ छोटे बालक के हाँई बात करै हो, और सोचै हो और छोटे बालक के हाँई मेरी समज ही, पर जब मैं सिआनो भओ तब मैंनै छोटे बालकौ बारी बात कन्नी छोड़ दंई। 12कैसेकै अबी तौ दरपन मै हमकै साप दिखाई ना देवै है, पर जब बौ बखत आगो तौ हम आमने-सामने देखंगे। पर अबी मेरो गियान अधूरो है। पर तब मैं परमेसर कै पूरी तरै सै जानंगो जैसे बौ मैंकै पूरी तरै जानै है। 13पर अबी तौ बिसवास, उमीद और पियार जे तीनौ बने रैहबैं हैं। पर इन तीनौ मै पियार सबई सै बड़ो है।
Currently Selected:
1 कुरन्थियों 13: TKB
Highlight
Copy
Compare
Share
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
New Life Compute Institute [NLCI] - CC BY-NC-ND 4.0