YouVersion Logo
Search Icon

प्रेरितन के काम 2

2
पबित्र आतमा कौ उतरबौ
1जब पेन्‍तेकुस तौहार कौ दिन आयौ तब सब बिसबासी लोग एकई जगैह पै इकठ्‌ठे हते। 2तबई अचानक म्हांपै आकास में ते जोर की आँधी के जैसी अबाज आई और सबरौ घर गूँज उठौ ज्हांपै बे बैठे हते। 3बिन्‍नें देखौ कै, आग की उठती भई लपट के जैसी जीभें फटती भई उनमें ते हरेक के ऊपर आयकै रुक गई। 4बे सब पबित्र आतमा ते भर गये और जा तरैह ते आतमा नें बिनें बोलबे की सामर्थ दयी, बे अलग अलग भासा बोलबे लगे।
5म्हांपै आकास के नीचे ते सब देसन ते आये भये औरऊ यहुदी भक्‍त येरूसलेम में आकर रैहते हते। 6जब जि गरजन की अबाज सुनी तब एक भीड़ इकठ्‌ठी है गयी। और बे सब अचरज में पर गये चौंकि बे सब अपनी अपनी भासा में उने बोलत भये सुन रये हते।
7बे सब अचम्भे में परकें कैहबे लगे, “कै का जे सब गलील कै रैहबे बारे नांय? 8तौ फिर हम में ते हरेक कोई अपनी अपनी जनम भूमि की भासा चौं सुन रये हैं? 9मांपै पारथी, मेदी और एलामी, मेसोपोटामिया के रैहबे बारे, यहुदिया और कप्पदूकिया, पुन्‍तुस और आसिया। 10फ्रुगिया और पंफूलिया, मिस्र और कुरेन नगर के जौरे लीबिया के कछू पिरदेसन के लोग, रोम ते आये यात्री जिनमें जनमजात यहुदी और यहुदी धर्म कूं मानबे बारे लोग, क्रेती तथा अरब के रहबे बारे 11सब परमेस्‍वर के बडे़-बडे़ कामन की चरचा अपनी अपनी भासा में सुन रये हते।” 12बे सब अचम्भे में पर के आपस में पूछबे लगे, “कै जि सब का है रयौए?”
13पर कछू लोग जि कैहकै हसी उड़ाबत भये कहबे लगे, “कै इन सबन ने कछू नए अंगूर के रस कौ नसा है गयौए।”
पतरस कौ परचार
14पतरस उन भेजे भये गियारे चेलान के संग ठाड़ौ हैकै पिरचार करबे लगौ, “हे यहुदी भईयाओ और येरूसलेम के सब रैहबे बारेऔ, मेरी बात कूं धियान ते सुनौ और जि जान लेओ। 15जे लोग पीये भये नांय, जैसौ तुम समझ रयेऔ। चौंकि अबई तौ सबेरे के नौ बजे हैं। 16चौंकि जाके बारे में परमेस्‍वर की ओर ते बात बताबे बारे योएल ने कही हती,
17“परमेस्‍वर कैहतै, ‘आखरी दिनन में ऐसौई होगौ,
मैं सब लोगों के ऊपर अपनी पबित्र आतमा उतारूंगो।
फिर तुमारे बेटा और बेटी भविस्‍यबानी करिंगे।
और तुमारे जबान लोग दरसन देखिंगे,
बुजुर्ग सपने देखिंगे।
18हाँ, उन दिनन में मैं अपने दास दासीन पै अपनी पबित्र आतमा उतारूंगो,
और बे भविस्‍यबानी करिंगे।
19मैं आकास में अदभुत काम
और धरती पै चिन्‍न दिखाऊगौ,
खून, आग और धुआं के बादल।
20तब पिरभू की महिमा कौ बू महान दिन आबैगौ,
बाते पैहले सूरज कारौ हे जाबैगौ,
और चन्दा खून के जैसौ लाल है जाबैगौ।
21और तब बू हरेक काऊए बचाबैगौ जो पिरभू के नाम कूं पुकारेगौ।’
22“इसरायली भईयाओ, मेरी बात ध्‍यान ते सुनौ, तुम जा बात ते खुदई जानतौ कै परमेस्‍वर ने ईसू नासरी के द्वारा तुम लोगन के बीच में कितने महान काम, चमत्‍कार और चिन्ह दिखाये हैं। जाते जि सिध्द भयोऐ कै ईसू परमेस्‍वर की ओर ते तुम लोगन के जौरे भेजौ गयौ हतो। 23#मत्‍ती 27:35; मर 15:24; लूका 23:33; यूह 19:18बाई ईसू कूं परमेस्‍वर की ठहराई योजना के अनुसार पकरबायौ गयौ और तुमने बाकूं अधर्मी लोगन की मदद ते क्रूस पै चढ़ाय दयौ और कील ठोककै मार डारौ। 24#मत्‍ती 28:5,6; मर 16:6; लूका 24:5पर परमेस्‍वर ने बाय मौत के दरद ते छुड़ाय के दुबारा जीबित करौ, चौंकि जि हैई नांय सकत कै मौत बाय अपने बस में कर सकै। 25चौंकि वाके बारे में हमारे पूर्वज दाऊद राजा ने कही हती,
“ ‘मैंनें पिरभू कूं हमेसा अपनेई सामने देखौए।
बू मेरी दाहिनी ओर बैठतै, ताकि मैं डिग नांय जाऊँ।
26जाते मेरौ हृदय खुस है
और मेरी आतमा आनन्दित है,
मेरौ सरीरऊ आसा में जीबेगौ,
27चौंकि तू मेरी आतमा कूं पाताल में नांय छोड़ेगौ।
तू अपने पबित्र जन कूं कबर में सड़ने नांय देबेगौ।
28तेने मोय जीबन की रस्ता दिखाईऐ।
अपनी मौजूदगी ते तू मोय आनन्द ते भर देबेगौ।’
29“हे मेरे भईयाओ, मैं भरोसे के संग तुमते कैह सकतूं कै हमारे पुरखा दाऊद की मौत है गयी और बाय दफनांय दयौ। और वाकी कबर हमारे य्हां आज तक मौजूद है। 30पर बू तौ एक परमेस्‍वर की ओर ते बात बतायबे बारौ हतो और जानतो कै परमेस्‍वर ने सौगन्ध के संग बाय वचन दयौ, कै बू वाके वंस में ते काऊ एक कूं वाके सिंहासन पै बैठाबेगौ। 31जामारै जौ घटना हैबै बारी है, बाय देखत भए बानें मसीह के फिर ते जी उठबे के बारे में जि कही हती कै, बू पाताल में नांय छोड़ो गयौ। और वाकी देह कूं सड़बे गलबे नांय दयी।
32“जाई ईसू कूं परमेस्‍वर ने दुबारा जीबित करौ, जाके हम सब गबाह हैं। 33ईसू परमेस्‍वर के दाहिने हात, सबते ऊँचौ पद पायकै बैठौए, बानें परम पिता परमेस्‍वर की प्रतिग्‍या के अनुसार पबित्र आतमा पाई और फिर बानें जा आतमा कूं हम पै उतार दयौ, जैसौ कै अब तुम देख रयेऔ और सुन रये हो। 34चौंकि दाऊद सुरग में नांय गयौ, जामारै बू खुद कैहतै,
“ ‘पिरभू परमेस्‍वर ने मेरे पिरभू ते कही,
“मेरे दाहिने बैठ,
35जब तक मैं तेरे दुसमन कूं तेरे पामन के नीचे रखबे की चौकी नांय कर दूं।” ’
36“जामारै सबरौ इसरायल जरूर जि जान लेय कै परमेस्‍वर ने ईसू कूं जाय तुमने क्रूस पै चढ़ाय दयौ हतो, बू पिरभू और मसीह दोनों ही ठहरायौ हतो।”
37लोगन्‍ने जब जिय सुनी तौ बे व्‍याकुल है उठे, तब पतरस और दूसरे भेजे भये चेलान ते कही, “हे भईयाओ, तौ हमें का करनों चहिंयें?”
38पतरस ने उनते कही, “अपने पापन ते मन फिराऔ और अपने पापन की छमा पायबे काजै तुम में ते हर एक कूं ईसू मसीह के नाम ते बपतिस्मा लैनों चहिंयें। फिर तुम परमेस्‍वर की पबित्र आतमा कौ वरदान पाय लोगे। 39चौंकि जि प्रतिग्‍या तुमारे काजै, तुमारी सन्‍तानन के और उन सबन के लयें है जो भौत दूर हैं। जि प्रतिग्‍या उन सबन के काजै है जिनकूं हमारौ पिरभू परमेस्‍वर अपने जौरे बुलाबतुऐ।”
40पतरस नें भौत सी बातन ते उन्‍नें चेतावनी दयी और बिनती करके उनके संग उनते कही, “जा कुटिल पीढ़ी ते अपने आपकूं बचायकें रखौ।” 41जिन्‍नें लोगन नें पतरस की बातन पै भरोसौ करौ, उनकूं बपतिस्मा दयौ गयौ। जा तरैह ते बा दिन उनके झुंड में करीब तीन हजार लोग और जुड़ गये।
भरोसौ करबे बारे भईयन कौ जीबन
42भरोसौ करबे बारे लोग भेजे भये चेलान ते सिछा पायबे, संगत करबे और एक संग मिलकर रोटी खाने में और पिराथनान में लौलीन रहते हते। 43सब लोगन में भय छा गयौ हतो और सब लोग भेजे भये चेलान के कामन ते अचम्भौ करते हते। 44#प्रेरि 4:32–35सबरे भरोसौ करबे बारे एक संग रहते हते और उनके जौरे जो कछू अपनों हतो, बे सब बाय आपस में बांट लेतै हैं। 45और बे अपनी सब चीजन कूं और सम्पती बेचकै उनकी जरूरतन कूं पूरौ करते हते और उनमे जिनकूं जितनी जरूरत होती आपस में बांट देते हते। 46बे सब मिलके रोजाना बडे़ पिराथना घर में जाते हते। बे आपस में अपने घरन में मिल जुलकै आनन्द के संग रोटी खाबते। 47बे लोग परमेस्‍वर की स्तुति करतें और सारे लोग बिनते खुस हते। नये लोगन कूं जिनकूं उद्धार मिल जातो, बिनें पिरभू रोजाना भरोसा करबे बारे लोगन के झुंड में मिलाय देतो।

Highlight

Copy

Compare

Share

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in